{"_id":"5c3c8a54bdec22732971296c","slug":"bjp-mp-targets-sp-bsp-alliance","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेमेल है सपा-बसपा का मेल...बातों ही बातों में भाजपा सांसद ने कही कुछ और 'बड़ी बातें'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेमेल है सपा-बसपा का मेल...बातों ही बातों में भाजपा सांसद ने कही कुछ और 'बड़ी बातें'
Tue, 15 Jan 2019 09:12 AM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 15 Jan 2019 09:12 AM IST
विज्ञापन
भाजपा सांसद मुकेश राजपूत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा सांसद मुकेश राजपूत ने सपा-बसपा पर जमकर तंज कसे हैं। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सपा और बसपा का गठबंधन बेमेल है। इससे लोकसभा चुनाव में प्रदेश में कोई असर नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि निजी स्वार्थ के लिए दोनों पार्टियों ने गठबंधन किया है। गरीब सवर्णों को दस प्रतिशत आरक्षण देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक निर्णय लिया है। फर्रुखाबाद में ठंडी सड़क स्थित अपने आवास पर सोमवार को सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि बसपा भ्रष्टाचार में लिप्त है तो सपा में परिवार और जातिवाद हावी रहता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि निजी स्वार्थ के लिए दोनों पार्टियों ने गठबंधन किया है। गरीब सवर्णों को दस प्रतिशत आरक्षण देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक निर्णय लिया है। फर्रुखाबाद में ठंडी सड़क स्थित अपने आवास पर सोमवार को सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि बसपा भ्रष्टाचार में लिप्त है तो सपा में परिवार और जातिवाद हावी रहता है।
विज्ञापन
अभी भी प्रधानमंत्री के पास कई मास्टर स्ट्रोक हैं- भाजपा सांसद
भाजपा सांसद ने गठबंधन के बावजूद लोकसभा चुनाव में भाजपा सभी को फेल करेगी। कांग्रेस इतने साल सत्ता में रही लेकिन आज तक उसने सवर्णों को आरक्षण नहीं दिया।
सांसद ने कहा कि विपक्ष का कोई नेता नहीं चाहता था कि सवर्णों को आरक्षण मिले। अप्रत्यक्ष तरीके से विपक्षी दल इसका विरोध भी करते रहे लेकिन राज्यसभा और लोकसभा में बहुमत होने के चलते भाजपा ने सवर्णों को दस प्रतिशत आरक्षण दिया। अभी भी प्रधानमंत्री के पास कई मास्टर स्ट्रोक हैं, जो वह लोकसभा चुनाव में मारेंगे।