भाजपा सांसद साक्षी महाराज को जान से मारने की धमकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवादास्पद बयानबाजी कर चर्चाओं में रहने वाले उन्नाव से भाजपा सांसद सच्चिदानंद हरि साक्षी उर्फ साक्षी महाराज को जान से मारने की धमकी मिली है। बता दें इससे पहले भी उन्हें कई बार ऐसी धमकियां मिलती रही है। साल 2015 उन्होंने कहा था उन्हें अलकायदा के आतंकियों से जान से मारने की धमकी मिली है। तो वहीं करीब दो साल पहले साल 2013 के अक्टूबर में भी साक्षी महाराज ने जम्मू की एक महिला पर फोन कॉल्स कर उन्हें जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया था। उसके बाद उन्होंने पुलिस से गुहार लगाकर अपनी सुरक्षा मांगी थी।
फोन पर धमकी में कहा चुनाव होते ही बम से उड़ा देंगे
साक्षी महाराज को यह धमकी किसी अज्ञात फोन कॉल से मिली है। उन्हें चुनाव के रिजल्ट के बाद बम से उड़ाने की बात कही गई है। इस संबंध में पुलिस में लिखित रूप से शिकायत की गई है।
साक्षी महाराज के निजी सचिव अशोक कटियार ने प्रभारी निरिक्षक को बताया 2 मार्च 2017 को सक्षी महाराज का फोन उनके पास था। शाम करीब 9 बजे वे उन्नाव के बांधवखेड़ा स्थित सासंद कार्यालय-138 में मौजूद थे। तभी 240940693 नंबर से मोबाइल पर उन्हें कॉल मिली। पहली कॉल उन्हें रात 9 :11 से 9:15 के बीच मिली। इसके बाद 9:20 पर पुन: किसी अज्ञात शख्स का फोन आया जिसमें साक्षी महाराज समेत भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं को जान से मारने की बात कही गई।
फोन कॉल कर कहा गया हिंदू समाज की पैरोकारी बंद कर दो वरना जान से हाथ धो बैठोगे। 11 मार्च के बाद साक्षी महाराज की हत्या कर दी जाएगी। उन्हें बम से उड़ा दिया जाएगा। धमकी गंभीर प्रकृति की नजर आ रही है।
साक्षी महाराज दे चुके ये विवादित बयान...
साक्षी महाराज आए दिन अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहते हैं। उन्होंने बीते दिनों ये भी कहा था कब्रिस्तान जमीन की बरबादी है। हिंदूओं की दाह संस्कार होना चाहिए। एक अन्य बयान में बोले थे बीफ खाना हो, वह पाकिस्तान जाकर रह सकता है। इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा था कि पैगंबर मोहम्मद सच्चे योगी थे। सांसद ने खुद को सच्चा मुसलमान भी बताया था। इससे पहले उन्होंने ये भी कहा था कि अगर हम 'अल्लाह हो अकबर' बोल सकते हैं तो यूपी के कैबिनेट मंत्री आजम खान जय श्री राम क्यों नहीं बोल सकते?