फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   BJP MLA Shyam Prakash wrote - Serve for a few more days, soon the cow will become extinct

UP News: विधायक श्याम प्रकाश ने लिखा- थोड़े दिन और सेवा कर लो, जल्द ही विलुप्त हो जाएंगी गाय, जानिए पूरा मामला

Sat, 30 Jul 2022 08:31 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 30 Jul 2022 08:31 PM IST
सार

गोवंश की हिफाजत योगी आदित्यनाथ सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने गोवंशों की सुरक्षा के लिए तमाम नियम-कानून बनाए हैं, लेकिन विधायक श्याम प्रकाश ने अपनी ही सरकार में गोवंश प्रबंधन को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन
BJP MLA Shyam Prakash wrote - Serve for a few more days, soon the cow will become extinct
गोपामऊ भाजपा विधायक श्याम प्रकाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में गायों के प्रति योगी सरकार की संवेदनशीलता का नतीजा है कि सत्ता में आने के बाद गोवंश की सुरक्षा, स्वास्थ्य और उनकी देखभाल के लिए कई फैसले लिए गए। सूबे में बड़े पैमाने पर गोशालाएं बनवाई गईं। इसके बावजूद भी गोवंश प्रबंधन में लापरवाही के मामले सामने आते ही रहते हैं।

विज्ञापन

इन्हीं अव्यवस्थाओं पर भाजपा विधायक श्याम प्रकाश का फेसबुक कमेंट खूब वायरल हो रहा है। दरअसल, एक फेसबुक यूजर ने अपनी फेसबुक वॉल पर गायों की सेवा करने के लिए एक पोस्ट साझा की थी। इस पर कमेंट करते हुए भाजपा विधायक ने लिखा कि--थोड़े दिन और सेवा कर लो, क्योंकि जल्दी ही गाय विलुप्त हो जाएंगी। वजह गोशालाओं में रोज हजारों मरती गायें।

विज्ञापन

भाजपा विधायक की गोवंश प्रबंधन को लेकर प्रतिक्रिया तब सामने आई है, जब प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। सरकार गोवंश संरक्षण पर विशेष ध्यान दे रही है। विधायक श्याम प्रकाश की गोशालाओं में हो रही पशुओं की देखभाल को लेकर प्रतिक्रिया के बाद प्रदेश सरकार की गोशालाओं पर सवाल उठने लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed