{"_id":"61d737889d5eac7c3435aa0c","slug":"bjp-mla-s-threat-on-pm-modi-s-security-lapse","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर : प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा चूक पर भाजपा विधायक की धमकी, ट्वीट कर लिखी ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर : प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा चूक पर भाजपा विधायक की धमकी, ट्वीट कर लिखी ये बात
Fri, 07 Jan 2022 12:10 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Fri, 07 Jan 2022 12:10 AM IST
सार
विधायक के ट्वीट पर पंजाब कांग्रेस से जुड़े कई लोगों ने अपनी कड़ी प्रतिक्रिया भी दी है। इस बीच मोदी की सुरक्षा में चूक मानते हुए भाजपाइयों ने दूसरे दिन भी जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विधायक अभिजीत सिंह सांगा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा को लेकर के उठे सवाल के संबंध में भाजपा के स्थानीय नेताओं व जनप्रतिनिधियों की तरफ से लगातार पंजाब की कांग्रेस सरकार का विरोध किया जा रहा है।
विज्ञापन
इसी कड़ी में बिठूर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के विधायक अभिजीत सिंह सांगा की तरफ से कई ट्वीट किए गए। जिसमें उन्होंने धमकाने वाले अंदाज में ट्वीट किया है कि "इंदिरा गांधी समझने की भूल न करना नरेंद्र दामोदरदास मोदी नाम है लिखने को कागज और पढ़ने को इतिहास नहीं मिलेगा"।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि जब उनके इस अंदाज में किए गए ट्वीट को लेकर प्रतिक्रिया होने लगी तो उन्होंने उस ट्वीट को डिलीट कर एक दूसरा ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने सिक्ख समुदाय का पक्ष लेते हुए लिखा कि मेरा एक एक शब्द सिक्खों की हत्यारी उस कांग्रेस के खिलाफ है, जिसने कुर्सी के लिए अपने परिवार को भी न बख्शा और कल वही साजिश प्रधानमंत्री मोदी के साथ हुई।
विज्ञापन
विधायक के ट्वीट पर पंजाब कांग्रेस से जुड़े कई लोगों ने अपनी कड़ी प्रतिक्रिया भी दी है। इस बीच मोदी की सुरक्षा में चूक मानते हुए भाजपाइयों ने दूसरे दिन भी जमकर विरोध प्रदर्शन किया।