फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BJP MLA Chandrika Prasad Upadhyay on strike

धरने पर भाजपा विधायक, बोले- 'पानी न आने तक जारी रहेगा'

Sun, 16 Dec 2018 05:52 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 16 Dec 2018 05:52 PM IST
विज्ञापन
BJP MLA Chandrika Prasad Upadhyay on strike
धरने पर बैठे सदर विधायक - फोटो : अमर उजाला
यूपी के चित्रकूट में चिल्लीमल पंप कैनाल बंद होने से नाराज सदर भाजपा विधायक चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय शनिवार की देर शाम को पंप कैनाल के पास ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठ गए। अपनी ही सरकार के अधिकारियों की नीति के खिलाफ विधायक के धरने पर बैठने से मौके पर राजापुर एसडीएम अश्वनी कुमार व अन्य अधिकारी पहुंचे। भाजपा विधायक का कहना है कि जब तक नहर में पानी नहीं चालू नहीं होगा तब तक वह धरने पर बैठे रहेंगे। अमर उजाला ने इस क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को कई बार प्रमुखता से उठाया है।
विज्ञापन



राजापुर क्षेत्र के चिल्लीमल पंप कैनाल पंप बंद होने से किसानों की रबी की फसल सूख रही थी। जिसको लेकर विधायक ने पद यात्रा के दौरान नहर का निरीक्षण किया था। जिसमें अधिकारियों से कई बार कहा कि नहर चालू की जाए। इसके बावजूद  चिल्लीमल पंप कैनाल नहर नहीं चालू की गई। जिससे नाराज विधायक चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय शनिवार को पंप कैनाल स्थित देवारी गांव के पास धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन


उनकी मांग है कि जब तक नहर नहीं चालू की जाती वह धरने पर बैठे रहेंगे। धरने पर उनके साथ भाजपा जिला उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे, विधायक प्रतिनिधि नीरज गर्ग, राजेश द्विवेदी, ब्रम्हप्रकाश बैठे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed