फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BJP members took out tiranga yatra in 17 mandals, chanted Bharat Mata's cheers

भाजपाइयों ने 17 मंडलों में निकाली तिरंगा यात्रा, गूंजे भारत माता के जयकारे

Sun, 03 Oct 2021 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
BJP members took out tiranga yatra in 17 mandals, chanted Bharat Mata's cheers
झींझक में तिरंगा यात्रा को रवाना करती विधायक निर्मला संखवार। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। भाजपा के सेवा सप्ताह के अंतिम दिन सभी 17 मंडलों मेें तिरंगा यात्रा निकाली गई। वहीं 71 सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान युवाओं ने भारत माता जय के नारे भी लगाए।
विज्ञापन

नगर पंचायत रनियां में शनिवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। चिटिकपुर चौराहे पर संकटमोचन हनुमान मंदिर के पास अकबरपुर सांसद देवेंद्र सिंह भोले व सदर विधायक प्रतिभा शुक्ला ने तिरंगा दिखाकर यात्रा को रवाना किया। यात्रा मेें पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र कुशवाहा, महामंत्री रामराज कुशवाहा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष बालजी शुक्ला, दुर्गा प्रसाद द्विवेदी, नितिन सिंह कुशवाहा मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान व डॉ. सतीश शुक्ला ने स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया। अकबरपुर कलारन तालाब में राजेंद्र सिंह चौहान, सलावतपुर तालाब में बबलू कटियार की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया गया। संदलपुर बंबा में भाजयुमो जिलाध्यक्ष परवेश कटियार ने साफ-सफाई कर लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

झींझक कस्बे के करियाझाला मोड़ से क्षेत्रीय मंत्री कानपुर-बुंदेलखंड पूनम संखवार, विधानसभा क्षेत्र प्रभारी रसूलाबाद सुशील कटियार, विधायक निर्मला संखवार की अगुवाई में भाजपाइयों ने तिरंगा यात्रा निकाली। यहां महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शारदा संखवार, केपी सिंह, मंडल अध्यक्ष सतपाल मौजूद रहे।

रसूलाबाद के श्रीधर्मगढ़ बाबा मंदिर परिसर से तिरंगा यात्रा शुरू होकर ऋषि आश्रम विकास नगर में समाप्त हुई। यहां जीतू त्रिपाठी, सुधीर पांडेय, जनार्दन सिंह, केपी सिंह मौजूद रहे। वहीं मंडल अध्यक्ष राम महेश वर्मा के नेतृत्व में भाजपाइयों ने ऋषि आश्रम में साफ-सफाई भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed