BJP सिद्धांतों से समझौता नहीं करती, चाय बेचने वाले को PM बना सकती है- महापौर उत्तरी दिल्ली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौरिख कस्बे के आशा देवी बालिका महाविद्यालय में आयोजित स्वागत समारोह में उत्तरी दिल्ली के महापौर आदेश गुप्ता ने कहा कि भाजपा कभी भी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं करती है। सोमवार की देर शाम हुए इस आयोजन में वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने महापौर आदेश गुप्ता को प्रतीक चिन्ह व शाल उढ़ाकर सम्मानित किया।
महापौर आदेश गुप्ता ने कहा कि भाजपा चाय बेचने वालों को पीएम बना सकती है। तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत ने कहा कि आदेश गुप्ता ने कन्नौज जनपद का सम्मान बढ़ाया है। भाजपा प्रदेश मंत्री सुब्रत पाठक ने कहा कि भाजपा में सभी वर्गों का सम्मान है।