{"_id":"663fabef77c93212ea0a229a","slug":"bjp-mahila-morcha-workers-accused-acp-of-finger-twisting-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसीपी पर अंगुली मरोड़ने का आरोप: भाजपा महिला मोर्चा ने लगाया जमा, सलिल विश्नोई बोले- तुम्हारी ACP कोई तोप हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसीपी पर अंगुली मरोड़ने का आरोप: भाजपा महिला मोर्चा ने लगाया जमा, सलिल विश्नोई बोले- तुम्हारी ACP कोई तोप हैं
Sat, 11 May 2024 11:03 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 11 May 2024 11:03 PM IST
सार
कानपुर में बनखंडेश्वर चौराहे पर राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर महिलाएं विरोध-प्रदर्शन कर रहीं थीं। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने सीसामऊ एसीपी पर अंगुली मरोड़ने का आरोप लगा जाम लगाया।
विज्ञापन
प्रदर्शन करती महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से महिलाओं पर की गई टिप्पणी का विरोध कर रही भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने सीसामऊ एसीपी पर अंगुली मरोड़ने का आरोप लगाकर जाम लगा दिया। वह एसीपी से माफी मंगवाने पर अड़ गईं। शहर में वीआईपी गतिविधियों के दौरान जाम लगाए जाने की सूचना पर महकमे में हड़कंप मच गया। सीसामऊ और बजरिया थाने की पुलिस ने पहुंचकर रूट डायवर्ट किया। एसीपी अनवरगंज ने पहुंचकर मामला शांत कराया।
भाजपा महिला मोर्चा उत्तर की जिलाध्यक्ष सरोज सिंह ने बताया कि राहुल गांधी ने महिलाओं को लेकर गलत टिप्पणी की थी। इसे लेकर वह प्रीती साहू, विजया तिवारी, गुंजन, शोभा, लवी, मोनिका, शिल्पा आदि कार्यकर्ताओं संग बनखंडेश्वर चौराहे पर किनारे विरोध प्रकट कर रही थी। आरोप लगाया कि तकरीबन एक बजे सीसामऊ एसीपी श्वेता कुमारी फोर्स के साथ पहुंचीं और उल जलूल बात करने लगीं। इसी दौरान एसीपी ने उनकी अंगुली मरोड़ दी। इसके बाद बवाल बढ़ गया। महिला कार्यकर्ताओं ने चौराहे पर जाम लगा दिया। एसीपी के खिलाफ नारेबाजी होने लगीं। शहर के भाजपाइयों को जैसे ही घटना की जानकारी हुई तो वह लोग भी वहां पहुंचने लगे।
मामला बढ़ता देख एसीपी श्वेता को वहां से हटा दिया गया। सूचना पर बजरिया इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह और सीसामऊ थाना प्रभारी हिमांशु चौधरी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर जाम खोलने के लिए कहा। लेकिन वह लोग श्वेता के माफी मांगने पर अड़े रहे। इसके बाद अनवरगंज एसीपी आईपी सिंह व प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी सलिल विश्नोई मौके पहुंचे। एमएलसी सलिल विश्नोई ने मौके पर मिले दरोगा से कह दिया कि- तुम्हारी एसीपी कोई तोप हैं...कल तबादला करा दूंगा। शाम चार बजे के आसपास एसीपी आईपी सिंह ने पूरे प्रकरण में माफी मांगी इसके साथ ही श्वेता से मोबाइल पर फोन कर माफी मंगवाई। इसके बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
चटक धूप में दो महिला कार्यकर्ता हुईं बेहोश
जाम लगाने के दौरान चटक धूप में दो महिला कार्यकर्ता राधा दुबे और सुमित्रा शर्मा बेहोश हो गईं। पानी के छींटे डालकर उन्हें होश में लाया गया।

वह ऐसी बड़ी घटना नहीं थी। एसीपी ने सिर्फ इस बात पर टोका था कि आचार संहिता लगी है इसपर प्रदर्शन के लिए अनुमति लेना जरूरी है। भीड़ में एक महिला अंगुली दिखा रही थी तो उसे एसीपी ने रोका था। इस मामले में सारे सीसीटीवी फुटेज और कैमरे की रिकार्डिंग मौजूद है। रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।- आरएस गौतम डीसीपी सेंट्रल