{"_id":"596a50854f1c1be7118b47c0","slug":"bjp-leader-threat-due-to-questioning-on-amarnath-attack","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'नेता जी' को भारी पड़ गई अमरनाथ हमले पर की गई टिप्पणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'नेता जी' को भारी पड़ गई अमरनाथ हमले पर की गई टिप्पणी
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 17 Jul 2017 03:10 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले ही नहीं बल्कि अमरनाथ हमले को लेकर बोलने वालों की भी शामत आ गई है। मामला ही ऐसा सामने आया है। भाजपा के एक नेता ने अमरनाथ यात्रा हमले की निंदा क्या कर दी उन्हें सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकियां मिलने लगी।
विज्ञापन
डेमो
आपकी जानकारी के लिए बता दें तीन दिन पहले सोशल मीडिया में बयान जारी कर नेता जी चर्चा में आए थे। बस यहीं से उनके लिए मुसीबत की घड़ी ने अपनी टिक-टिक शुरू कर दी। दरअसल, उन्हें दो दिन में मौत के घाट उतारने की धमकी मिली है। नेता जी भी बस टाइम देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो
ये हैं उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के चरखारी भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत। फिलहाल उन्होंने सतर्कता बरतते हुए जिलाधिकारी को इस बाबत पहले ही सूचित कर दिया है।
उन्होंने डीएम लखनऊ को पत्र लिखकर मोबाइल पर जानमाल की धमकी मिलने का आरोप लगाते हुए सुरक्षा मुहैया कराने के लिए अर्जी दी है। साथ ही साथ पुलिस महानिदेशक से भी उच्च श्रेणी की सुरक्षा की मांग की है।
उन्होंने डीएम लखनऊ को पत्र लिखकर मोबाइल पर जानमाल की धमकी मिलने का आरोप लगाते हुए सुरक्षा मुहैया कराने के लिए अर्जी दी है। साथ ही साथ पुलिस महानिदेशक से भी उच्च श्रेणी की सुरक्षा की मांग की है।
डेमो
चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत ने जिलाधिकारी लखनऊ को भेजे पत्र में बताया कि 12 जुलाई को उन्होंने अमरनाथ यात्रा में हुए हमले को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी अभिव्यक्ति व्यक्त की थी।
इसको लेकर 14 जुलाई को जब वह विधानसभा लखनऊ से बाहर निकलकर पीजा हट पहुंचे उसी समय उनके मोबाइल पर फोन आया, जिसमें उन्हें दो दिन के अंदर जान से मारने की धमकी दी।
इसको लेकर 14 जुलाई को जब वह विधानसभा लखनऊ से बाहर निकलकर पीजा हट पहुंचे उसी समय उनके मोबाइल पर फोन आया, जिसमें उन्हें दो दिन के अंदर जान से मारने की धमकी दी।
डेमो
उन्होंने धमकी के पीछे किसी मुस्लिम आतंकी के होने की आशंका जताई है। पत्र में बताया कि मेरे घर के पीछे मदरसा एवं मस्जिद है, ऐसे में मेरे और मेरे परिवार की जानमाल की सुरक्षा कराई जाए।
उधर, चरखारी विधायक के समर्थक सचिन पाठक, सौरभ कुमार, शुभम द्विवेदी, शिवरतन, महेश कुमार, दीपक, दवेेंद्र, राजकुमार समेत तीन दर्जन से अधिक युवाओं ने पुलिस महानिदेशक लखनऊ को संबोधित ज्ञापन जिलािधकारी महोबा अजय कुमार सिंह को सौंपा।
-बृजभूषण राजपूत को मिली जानमाल की धमकी
-विधायक ने डीएम लखनऊ को मामले से कराया अवगत