फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   bjp leader statement about lok sabha elections 2019

चुनावी घमासान: बीजेपी नेता ने कहा 'राष्ट्रभक्तों और राष्ट्रविरोधी ताकतों के बीच है लोकसभा चुनाव'

Thu, 28 Mar 2019 05:06 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 28 Mar 2019 05:06 PM IST
विज्ञापन
bjp leader statement about lok sabha elections 2019
पीएम मोदी, राहुल गांधी, अखिलेश यादव, मायावती (प्रतीकात्मक तस्वीर)

हरदोई के गंगानगर स्थित भाजपा के जिला कार्यालय में बुधवार को जिले के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने कहा कि लोकसभा चुनाव सीधे तौर पर राष्ट्रभक्तों और राष्ट्रविरोधी ताकतों के बीच है।

विज्ञापन


कार्यकर्ता केंद्र सरकार की उपलब्धियां और विकास कार्यों के आधार पर लोगों को भाजपा के साथ जोड़ें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी के हर कार्यकर्ता को खुद को प्रत्याशी मानना चाहिए। पार्टी के सभी मोर्चा, प्रकल्प, प्रकोष्ठ और विभागों के पदाधिकारियों से लोकसभा क्षेत्रवार 50-50 कार्यकर्ताओं की सूची तैयार करने के निर्देश भी जिलाध्यक्ष ने दिए।

विज्ञापन

देश विरोधी ताकतों का साथ कभी नहीं देगी जनता

जिला प्रभारी सुधीर सिंह सिद्धू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र विरोधी ताकतों को पटकनी दी है। इसको लेकर विपक्षियों में खलबली मची है। उन्होंने कहा कि जनता देश विरोधी ताकतों का साथ कभी नहीं देगी।

बैठक में हरदोई लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी अतुल दीक्षित, संयोजक अशोक सिंह, मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी रामचंद्र वर्मा, संयोजक जीपी राणा, पूर्व सांसद जयप्रकाश, पूर्व सांसद अशोक रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्र, रामबहादुर सिंह, रामकिशोर गुप्ता गुड्डू, कार्यालय प्रभारी सत्यम शुक्ला, जिला मीडिया प्रभारी गांगेश पाठक भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed