{"_id":"5894ed634f1c1bf340e819c0","slug":"bjp-leader-manoj-kushwaha-attack-akhilesh-yadav","type":"story","status":"publish","title_hn":"जो अपने पिता का न हुआ वह जनता का क्या होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जो अपने पिता का न हुआ वह जनता का क्या होगा
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 04 Feb 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
भाजपा सांसद केशव प्रसाद मौर्य, मनोज कुशवाहा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा सांसद केशव प्रसाद मौर्य के मीडिया प्रभारी मनोज कुशवाहा ने कहा कि बसपा, सपा और कांग्रेस एक ही थाली के बैगन हैं। इन पाटिर्यों के नेता जनता को बेवकूफ बनाते हैं और अपना उल्लू सीधा करने के लिए खोखले वादे करते हैं। शुक्रवार को मनोज ने बसपा, सपा और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो कैराना मामले की जांच कराई जाएगी। सपा सरकार में सिर्फ गुंडा माफियाओं का भला हुआ है। पुलिस की निष्क्रियता के चलते लूट, हत्या और बलात्कार की घटनाओं में इजाफा हुआ है।
मनोज ने कहा कि सपा सरकार में प्रदेश में विकासदर 5.6 फीसदी से मात्र 3.6 फीसदी रह गई। अखिलेश द्वारा कांग्रेस से हाथ मिलाने से मुलायम सिंह को काफी वेदना है। मुलायम हमेशा कांग्रेस की विचारधारा के खिलाफ लड़ते रहे। जो अपने पिता का नहीं हुआ वह जनता का क्या होगा।