{"_id":"5b71b33c42c7925f97079cc7","slug":"bjp-leader-got-angry-on-the-road-chitrakoot","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जब भरी सड़क भाजपा नेत्री का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया...वजह ये थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब भरी सड़क भाजपा नेत्री का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया...वजह ये थी
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 13 Aug 2018 10:05 PM IST
विज्ञापन
पुलिस से नोंकझोंक करती भाजपा नेत्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के चित्रकूट जिले में सीतापुर चौकी क्षेत्र के यूपीटी बंगल के सामने बेकाबू ट्रक ने भाजपा नेत्री की कार में टक्कर मार दी। इससे किसी को चोट नहीं आई लेकिन कार को काफी नुकसान हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जब कार व ट्रक को हटवाने का प्रयास किया तो भाजपा नेत्री का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।
उन्होंने पुलिसकर्मियों पर रिश्वत लेकर नो इंट्री वाले इलाके में बड़े वाहन गुजारने का आरोप लगा दिया। इसे लेकर दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक होती रही। सोमवार मझगवां सतना मप्र की महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष राजेश्वरी द्विवेदी कार से चित्रकूट कर्वी की ओर आ रहीं थीं।
विज्ञापन
उन्होंने पुलिसकर्मियों पर रिश्वत लेकर नो इंट्री वाले इलाके में बड़े वाहन गुजारने का आरोप लगा दिया। इसे लेकर दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक होती रही। सोमवार मझगवां सतना मप्र की महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष राजेश्वरी द्विवेदी कार से चित्रकूट कर्वी की ओर आ रहीं थीं।
विज्ञापन
पुलिस से नोंकझोंक करती भाजपा नेत्री
- फोटो : अमर उजाला
यूपीटी के पास सावन के सोमवार के कारण काफी भीड़ होने से कार रोकनी पड़ी। इसी बीच पीछे से ट्रक की टक्कर से कार का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बस इसके बाद कार से उतरी भाजपा नेत्री का गुस्सा देखते ही बना।
पहले ट्रक वाले को फिर पुलिस को खरी खरी सुनाई। सीतापुर चौकी पुलिस पर रिश्वत लेकर भारी वाहन बिना समय गुजारने का आरोप मढ़ दिया। इतना सुनते ही वहां मौजूद सीतापुर चौकी प्रभारी केशरी प्रसाद ने विरोध किया। किसी तरह दोनों पक्षों में समझौता कराया गया। इस दौरान लगभग आधे घंटे तक जाम लगा रहा।