{"_id":"5f6785a4c6570722e86608c9","slug":"bjp-leader-committed-suicide-in-etawah","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा: पीएम योजना में नहीं मिला आवास तो भाजपा नेता ने दी जान, बेरोजगारी से भी था परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा: पीएम योजना में नहीं मिला आवास तो भाजपा नेता ने दी जान, बेरोजगारी से भी था परेशान
Sun, 20 Sep 2020 10:16 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 20 Sep 2020 10:16 PM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता ने दी जान
- फोटो : अमर उजाला
इटावा जिले में सैफई थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला सबी निवासी भाजपा के सैफई ग्रामीण मंडल के मंत्री प्रमोद यादव ने शनिवार की दोपहर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उन्हें सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया गया।
यहां देर शाम इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। भाजपा के जिलाध्यक्ष का कहना है कि युवक बेरोजगारी व आवास नहीं मिलने से परेशान था। वह प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास के लिए कई महीने से ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी के चक्कर काट रहा था।
शनिवार की शाम लगभग चार बजे सैफई थाना क्षेत्र नगला सबी निवासी सैफई ग्रामीण मंडल भाजपा के मंडल मंत्री 35 वर्षीय प्रमोद उर्फ भूरे यादव पुत्र ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उन्हें सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया गया, जहां देर शाम इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना पर सैफई पुलिस ने युवक का शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। ग्रामीणों ने बताया कि प्रमोद बेरोजगारी से परेशान था। सत्ताधारी पार्टी में पदाधिकारी होने के बावजूद उसको योजना के तहत आवास नहीं मिला।
उसके दो बच्चे भी हैं, जिनके पालन-पोषण को लेकर भी वह चिंतित रहता था। भाजपा जिलाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह धाकरे ने बताया कि प्रमोद सैफई ग्रामीण मंडल का मंत्री था। बेरोजगारी व आवास नहीं मिलने से परेशान था।
वह प्रधानमंत्री योजना में आवास के लिए कई महीने से ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी के चक्कर काट रहा था। इसी को लेकर पारिवारिक विवाद हो गया, जिसके चलते उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। एसओ सैफई चंद्रदेव यादव ने बताया कि घरेलू कलह की बात सामने आ रही है, उसने जहर खाकर जान दे दी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।