फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BJP leader and his wife attempted suicide in Kanpur, consumed sleeping pills in family dispute

Kanpur: भाजपा नेता-पत्नी ने किया आत्महत्या का प्रयास, पारिवारिक कलह में खाईं नींद की गोलियां, इलाज जारी

Thu, 16 Mar 2023 10:40 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 16 Mar 2023 10:40 PM IST
सार

पंजाबी अकादमी के पूर्व उपाध्यक्ष व भाजपा नेता और उनकी पत्नी ने आत्महत्या का प्रयास किया है। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों ने पारिवारिक कलह में नींद की गोलियां खा लीं थीं।

विज्ञापन
BJP leader and his wife attempted suicide in Kanpur, consumed sleeping pills in family dispute
अस्पताल में भर्ती भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के पूर्व उपाध्यक्ष व भाजपा नेता गुरविंदर सिंह छाबड़ा उर्फ विक्की और उनकी पत्नी परमजीत ने घरेलू कलह के चलते गुरुवार को आत्महत्या का प्रयास किया। दोनों ने नींद की गोलियां खा लीं। इन्हें सर्वोदयनगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

डॉक्टरों ने दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई है। गुरविंदर सिंह छाबड़ा पत्नी और दो बच्चों के साथ फजलगंज में चैन फैक्टरी चौराहे के पास स्थित अपार्टमेंट में रहते हैं। गुरविंदर सिंह के बड़े भाई टोनी छाबड़ा ने बताया कि गुरुवार शाम को किसी बात पर दोनों में विवाद हुआ था। इससे क्षुब्ध होकर परमजीत ने नींद की गोलियां खा लीं।
विज्ञापन

पत्नी को अचेत देख गुरविंदर उन्हें कार से लेकर अस्पताल पहुंचे। पत्नी को भर्ती कराने के बाद खुद भी अचेत हो गए। डॉक्टरों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही उनका उपचार शुरू किया। विवाद की वजह क्या थी, यह बड़े भाई टोनी भी नहीं बता सके। असल वजह का पता उनके होश आने पर ही पता चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी के साथ हूटर बजाते अस्पताल पहुंचे विक्की
पत्नी की तबीयत बिगड़ती देख उन्हें लेकर विक्की खुद अपनी कार से हूटर बजाते अस्पताल पहुंचे। पुलिस के मुताबिक अपार्टमेंट से निकलने से पहले उन्होंने गार्ड को बताया कि पत्नी के पेट में दर्द हो रहा है। वह कुछ देर तक अस्पताल में ठीक रहे और बाद में उनकी भी हालत बिगड़ गई।

विधानसभा अध्यक्ष ने अस्पताल पहुंच जाना हाल
गुरविंदर और उनकी पत्नी के आत्महत्या के प्रयास की सूचना पर सिख समाज और शहर के भाजपा नेताओं ने अस्पताल पहुंचकर दोनों का हाल जाना। लोगों में चर्चा रही कि विक्की पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुके हैं। इस बीच विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने भी अस्पताल पहुंचकर दोनों का हालचाल लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed