फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BJP leader along with his associates harassment a minor girl In Fatehpur

यूपी का भाजपा नेता बना हैवान: किशोरी को अगवा किया... फिर साथियों संग कारखाने में ले जाकर रातभर की दरिंदगी

Sat, 26 Jul 2025 09:22 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 26 Jul 2025 09:22 AM IST
सार

यूपी में एक भाजपा नेता पर साथियों के साथ नाबालिग किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगा है। किशोरी गुरुवार की रात घर से लापता हुई थी। किशोरी को कारखाने में ले जाकर दुष्कर्म किया गया। 

विज्ञापन
BJP leader along with his associates harassment a minor girl In Fatehpur
भाजपा नेता ने साथियों से नाबालिग से किया सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। बिंदकी में एक किशोरी को अगवा करने के आरोप भाजपा नेता पर लगे हैं। आरोप है कि भाजपा नेता ने प्रॉपर्टी कारोबारी समेत तीन साथियों संग दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। 
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह मामले का पता चलने पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। एसपी अनूप कुमार सिंह जांच के लिए पहुंचे। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी गुरुवार रात अचानक घर से निकल गई। पुलिस के मुताबिक, जनता मोड़ बाईपास से प्रॉपर्टी कारोबारी रमाकांत शुक्ला उसे बहला फुसलाकर अपनी बाइक पर बैठाकर शक्ति केंद्र संयोजक मनोज पटेल के चक्की के कारखाने पर ले गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां मनोज पटेल के साथ उनका साथी बिंदकी के छिपहटी निवासी अश्विनी कुमार भी मौजूद था। तीनों ने किशोरी से दुष्कर्म किया। किसी तरह कारखाने से किशोरी निकली और एक महिला के पास पहुंची। महिला ने पुलिस को खबर दी। 

किशोरी के पिता की हो चुकी मौत
पुलिस ने किशोरी से पूछताछ के बाद मां को सूचना दी। मां की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। तीनों आरोपियों को भी गिरफ्तार किया। किशोरी के पिता की कई साल पहले मौत हो चुका है। 


 

आरोपी मनोज पटेल खुद को एक नेता का करीबी बताता है। वह एक बैंक की मिनी शाखा भी संचालित करता है और पंचायत मित्र भी है। आरोपी अश्वनी कुमार जानवरों का इलाज करता है। 

कोतवाल लान सिंह ने बताया कि पॉक्सो एक्ट, सामूहिक दुष्कर्म व अपहरण के आरोप में आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। मलवां के भाजपा नेता उदय भान गुप्ता ने बताया कि मनोज पटेल रारी के शक्ति केंद्र संयोजक हैं।

 

किशोरी की मानसिक हालत ठीक नहीं
परिवार ने बताया कि किशोरी की मानसिक हालत ठीक नहीं रहती है। वह कई बार रात को गुम हो चुकी है। तलाश में मिल जाती है। इलाके के लोगों में चर्चा रही कि किशोरी के साथ पूर्व में भी एक बार घटना हो चुकी है। मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा था।

 

कारखाने से विधायक पास लगी कार गायब
घटना के दौरान कारखाने के पास एक कार खड़ी थी। कार भाजपा नेता की बताई जा रही है। कार में एक भाजपा नेता का स्टीकर लगा था। इसके अलावा कार में विधायक का पास लगा था। कोतवाल ने बताया कि घटना में बाइक का इस्तेमाल हुआ है। चार पहिया की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed