{"_id":"5d09155c8ebc3e77654d21dc","slug":"bjp-leader-accused-in-misdeed-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता पर लगा छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, बोला मुझे फंसाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता पर लगा छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, बोला मुझे फंसाया गया
Wed, 19 Jun 2019 09:06 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 19 Jun 2019 09:06 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज के सौरिख निवासी एक भाजपा नेता पर छात्रा से दुष्कर्म का आरोप लगा है। एक कालेज की सेविका पर सहयोग का आरोप है। दोनों के खिलाफ छात्रा के पिता ने सौरिख थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला सात माह पुराना बताया गया है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के संयोजक दिनेश गुप्ता व उनके कालेज की एक सेविका के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि भाजपा नेता ने 15 नवंबर 2018 को कालेज की छत पर बने अपने निवास पर विद्यालय की सेविका के माध्यम से उसकी पुत्री को बुलाकर दुष्कर्म किया।

सात माह पुराने मामले में छात्रा के पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट
इसके बाद उसके अश्लील फोटो खींच लिए। लाइसेंसी रिवाल्वर से जानमाल की धमकी दी। इसके बाद 12 जनवरी और 18 अप्रैल को भी भाजपा नेता ने उसकी पुत्री को अपनी सेविका के माध्यम से बुलाकर दुष्कर्म किया। उसकी पुत्री ने किसी तरह अपनी मां को आपबीती बताई।
इस संबंध में थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। हर पहलू पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। उधर, इस मामले में भाजपा नेता दिनेश गुप्ता ने बताया कि उन्हें साजिश के तहत फंसाया जा रहा है।
जो भी आरोप लगाए गए, वह निराधार हैं। हकीकत यह है कि उस छात्रा के संबंध कालेज में कार्यरत एक लड़के से हैं। इसके बारे में उन्होंने स्वयं छात्रा के पिता से शिकायत की थी। उन्होंने उल्टा उनके ही खिलाफ झूठे आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।