फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BJP is conducting voting on the strength of police and hooliganism: Shivpal

पुलिस और गुंडई के बल पर मतदान करा रही भाजपा : शिवपाल

Thu, 09 May 2024 10:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
BJP is conducting voting on the strength of police and hooliganism: Shivpal
चकरनगर/उदी। पुलिस और गुंडई के बल पर भाजपा मतदान करा रही है। यह आरोप गुरुवार को सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने उदी, चकरनगर और महेवा में जनसभाओं को संबोधित करते हुए लगाया।
विज्ञापन

कहा कि मतदान से दो दिन पहले भाजपा सपा समर्थकों के खिलाफ झूठे मुकदमे लगवाकर पुलिस से उन्हें उठवाना शुरू कर देती है। शिवपाल ने कहा कि भाजपा षड्यंत्रकारी, झूठ बोलने वाली एवं भ्रष्ट, बेईमान पार्टी है। आरोप लगाया कि भाजपा गुंडई और पुलिस के बल पर झूठी रिपोर्ट लिखाकर लोगों को परेशान कर रही है। भाजपा सरकार षड्यंत्र करने में माहिर है। इससे बच कर रहना होगा। पुलिस के बल पर यह कभी भी हमारे नेताओं, एजेंटों पर झूठा मुकदमा लिखाकर गिरफ्तार करा सकती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 13 तारीख को चुनाव के दिन हमारे जितने नेता व एजेंट लोग हैं, पुलिस को मिलना नहीं। जसवंतनगर का चुनाव भाजपा सरकार ने पुलिस और गुंडई के बल पर कराने का काम किया। कहा कि इस सरकार ने देश का कर्जा कम करने की बजाय कर्जा और बढ़ा दिया है। कहा कि भाजपा सरकार तो क्षेत्र के विकास के लिए एक चंबल पुल तक नहीं बना सकी है, जबकि चंबल का पुल हमारी ओर से स्वीकृत कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि हमारी यह अपील है, कि भारतीय जनता पार्टी को जड से उखाड़ फेंकना और इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी जितेंद्र दोहरे को जिता देना। जनसभा में पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रामसेवक यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के विचारों को ही बदलना चाहती है। जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव, लोकसभा प्रत्याशी जितेंद्र दोहरे, जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed