फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BJP has three councillors from North and two from South in the Municipal Corporation Executive

Kanpur News: नगर निगम की कार्यकारिणी में भाजपा उत्तर से तीन, दक्षिण से दो पार्षद

Sat, 30 Aug 2025 02:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
BJP has three councillors from North and two from South in the Municipal Corporation Executive
कानपुर। नगर निगम कार्यकारिणी में भाजपा की ओर से रखे गए पांच पार्षदों के चयन से पहले पार्टी के अंदर कई दिनों तक जद्दोजहद चली। एक दिन पहले तय हुआ कि नामों के चयन में संगठन अपनी भूमिका निभाएगा। शुक्रवार को उत्तर इकाई से तीन और दक्षिण जिला इकाई से दो पार्षदों के नाम फाइनल हुए।
विज्ञापन

पार्टी के कुल 79 पार्षदों में से छह पहले ही कार्यकारिणी में लिए जा चुके हैं। बचे 73 पार्षदों में से इस साल की कार्यकारिणी में पांच नए नाम लिए गए। उत्तर इकाई से लिए गए पार्षदों में पनकी की नित्या बाजपेई और मसवानपुर से नीरज कुरील व राजकिशोर यादव हैं। वहीं, दक्षिण इकाई किदवई नगर से अभिनव शुक्ला गोलू और यशोदा नगर से भवानी शंकर राय को शामिल किया गया है। विधानसभा क्षेत्र के हिसाब से देखें तो गोविंदनगर से दो और किदवई नगर, कल्याणपुर, महाराजपुर क्षेत्र से एक-एक नाम शामिल किया गया है। संसदीय क्षेत्र के हिसाब से देखें तो तीन महानगर लोकसभा और दो पार्षद अबकरपुर लोकसभा क्षेत्र से लिए गए हैं। उत्तर क्षेत्र के तीन पार्षदों को पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित की ओर से कार्यालय में बुलाकर उनका स्वागत भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed