फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BJP has rare leadership of the country - Swatantra Dev Singh

भाजपा के पास देश का दुर्लभ नेतृत्व- स्वतंत्र देव सिंह

Sun, 27 Jun 2021 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
BJP has rare leadership of the country - Swatantra Dev Singh
महोबा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को एक वार्ता के दौरान कहा कि विपक्ष और विरोधी पंचायत चुनाव को राजनीतिक रंग दे रहे हैं। प्रदेश की अधिकतर सीटों को भाजपा जीतेगी। विधान सभा चुनाव में भी सत्ता पर काबिज होगी। इसके साथ ही उन्होंने वैक्सीनेशन कार्य में सभी से सहयोग की अपील की।
विज्ञापन

बुंदेलखंड के दौरे पर राष्ट्रीय सचिव वाई सत्यकुमार के साथ हमीरपुर-महोबा की समीक्षा बैठक करने आए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा अनुशासित संगठन है। साथ ही संगठनात्मक कार्यक्रमों की जानकारी ली। अधिक से अधिक वैक्सीनेशन कराने पर जोर दिया।
विज्ञापन

छह जुलाई तक प्रत्येक जिले के गांव में एक महिला व पुरुष हेल्पवर्कर को प्रशिक्षित कर इस अभियान को और गति देने का उद्देश्य है। उन्होंने संगठन के कार्य पर संतोष जताया। कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने के उद्देश्य से सेवा ही संगठन की बात दोहराई। पृथक बुंदेलखंड राज्य निर्माण के सवाल पर कहा कि भाजपा का उद्देश्य गांव, गरीब और किसान का उत्थान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समीक्षा के बहाने जीत की संभावनाएं तलाश गए प्रदेश अध्यक्ष
महोबा। भाजपा कार्यालय में आयोजित कोर कमेटी समीक्षा बैठक के बहाने राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश सह प्रभारी वाई सत्यकुमार और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह क्षेत्रीय अध्यक्ष की मानवेंद्र सिंह की मौजूदगी में जिला पंचायत चुनाव में जीत की संभावनाएं टटोल गए। बैठक में मौजूद हमीरपुर-महोबा के प्रतिनिधियों और पदाधिकारियों से परिस्थितियों की जानकारी ली।

बैठक में प्रतिनिधियों से राय मशविरा कर दोनों सीटों में जिला पंचायत अध्यक्षों और ब्लॉक प्रमुखों के दावेदारों से संभावनाएं पूछी। बैठक में जिला के प्रभारी देवेश कोरी, हमीरपुर विधायक युवराज सिंह, राठ विधायक मनीषा अनुरागी, महोबा विधायक राकेश गोस्वामी, पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत, महोबा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर, हमीरपुर जिलाध्यक्ष बृजकिशोर गुप्ता, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष चक्रपाणि त्रिपाठी सहित जिला पंचायत सदस्य, पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed