{"_id":"58a3ffaa4f1c1b5f7ed8601a","slug":"bjp-four-big-star-campaigner-come-today-for-up-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के दंगल में आज उतरे हैं भाजपा के चार बड़े दिग्गज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के दंगल में आज उतरे हैं भाजपा के चार बड़े दिग्गज
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 15 Feb 2017 05:10 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने तीसरे चरण के मतदान के लिए अपनी पूरी ताकत झौंक दी है। इसलिए बुधवार को भाजपा ने अपने चार बड़े दिग्गजों को मैदान में प्रचार के लिए उतार दिया है। चारों ही बोलने में माहिर है और अपनी इसी शैली से ये सभी भाजपा के लिए लोगों का रिझाने का काम भी करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां सपा के गढ़ में सेंध लगाने उतरे हैं तो वहीं अमित शाह, राजनाथ सिंह और स्मृति ईरानी भी दूसरे इलाकों में जोर आजमाइश करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को कन्नौज के गुरुसहायगंज में मिलिट्री मैदान में विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे। वहीं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह बुंदेलखंड में गरजेंगे। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 15 फरवरी को दोपहर ललितपुर, महोबा, हमीरपुर और बांदा विधानसभा की जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
गृहमंत्री राजनाथ सिंह बांराबंकी समेत लखनऊ जिले में बक्शी का तालाब इंटर कॉलेज बक्शी का तालाब (बक्शी का तालाब विधानसभा), लखनऊ जिले में काले वीर मंदिरा का प्रांगण मोहनलालगंज (मोहनलालगंज विधानसभा) लखनऊ जिले में कर्नल दिलीप सिंह इंटर कॉलेज का मैदान सरोजनी नगर (सरोजनी नगर विधान), लखनऊ जिले में ई ब्लाक मार्केट दिवाकर मिष्ठान भण्डार के सामने लखनऊ (पश्चिम विधानसभा), लखनऊ में पत्रकारपुरम चैराहा, गोमतीनगर (लखनऊ पूर्व विधानसभा) की सभाओं को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
वहीं स्मृति ईरानी 15 फरवरी को कानपुर जिले में प्रेसवर्ता करेंगी इसके बाद यशोदानगर चैराहा महराजपुर विधानसभा और चावला मार्केट चैराहा किदवई नगर विधानसभा व बीएनएसडी शिक्षा निकेतन बेनाझाबर महिला जागरूकता रैली को संबोधित करेंगी। शास्त्री चैक रतनलाल नगर विधानसभा गोबिन्द नगर औरविरहाना रोड चैराहा आर्यनगर/आर्यनगर विधानसभा की जनसभाओं को संबोधित करेंगी।