फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   bjp fifth list, Ramesh Awasthi bjp candidate from Kanpur

Kanpur: 33 साल बाद ब्राह्मण प्रत्याशी आमने-सामने, मोदी व शाह की गणित में कैसे फिट हुए रमेश, हर जगह यही चर्चा

Sun, 24 Mar 2024 11:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 24 Mar 2024 11:59 PM IST
सार

UP Lok Sabha Election 2024: भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य रमेश अवस्थी को लोकसभा प्रत्याशी घोषित करने पर पार्टी क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने नेतृत्व का आभार जताया है। कहा कि कानपुर महानगर लोकसभा की सीट को भारतीय जनता पार्टी पिछली बार से भी अधिक मतों से जीतकर एक रिकॉर्ड दर्ज करेगी।

विज्ञापन
bjp fifth list, Ramesh Awasthi bjp candidate from Kanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महानगर सीट पर दावेदारी करने वाले दिग्गजों के बीच भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य व वरिष्ठ पत्रकार रमेश अवस्थी ने कैसे मैदान मार लिया, इसे लेकर पूरे शहर में चर्चा है। इतना ही नहीं, भाजपा की प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय इकाई जो सीधे प्रत्याशी चयन प्रक्रिया का हिस्सा नहीं थे, वे भी हाईकमान के इस फैसले से भौचक्के हैं। महानगर की सीट पर 33 साल बाद ब्राह्मण प्रत्याशी आमने-सामने होंगे।

विज्ञापन


इससे पहले 1991 के चुनाव में भाजपा से जगतवीर सिंह द्रोण और कांग्रेस से रामनारायण पाठक ब्राह्मण प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में थे। इसमें द्रोण को जीत मिली थी, पाठक दूसरे स्थान पर रहे थे। भाजपा की बात करें तो पिछले 33 वर्षों से महानगर सीट पर ब्राह्मण को ही प्रत्याशी बनाती आ रही है। बीच में एक बार 2009 में सतीश महाना को मौका दिया गया था। कांग्रेस ने 28 साल पहले भूधर नारायण को अपना प्रत्याशी बनाया था। इस बीच रमेश अवस्थी को प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

विज्ञापन

कोई यह समझ नहीं पा रहा है कि रमेश अवस्थी मोदी और शाह की गणित में किस तरह से फिट हुए। आखिर इसके पीछे कौन है, इस बात की भी चर्चा तेज है। मार्च के शुरुआत में जब महानगर सीट पर प्रत्याशी घोषित किए जाने को लेकर भाजपा कोर कमेटी की बैठक हुई थी, तब यहां से दिल्ली जाने वालों में सांसद सत्यदेव पचौरी, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और विधायक सुरेंद्र मैथानी शामिल थे। इसी बीच एक दिन देर रात्रि को रमेश अवस्थी अपने फेसबुक पेज पर नौकरी से इस्तीफा देने की बात वायरल करके चर्चा में आ गए।

वैसे तो वह पिछले लंबे समय से दिल्ली में भी आम पार्टी का आयोजन करते आ रहे हैं, ऐेसे में उनकी पार्टी के कई लोगों से अच्छी जान पहचान बताई जाती है लेकिन जिस पहचान के जरिये वे टिकट की खिड़की तक पहुंचे, उसमें सबसे प्रमुख नाम युग कवि कुमार विश्वास का लिया जा रहा है। रमेश अवस्थी कुमार विश्वास के मित्रों में शामिल हैं। एक सप्ताह पहले जब कुमार विश्वास कानपुर आए, तभ भी उन्होंने प्रमुख रूप से रमेश अवस्थी को कार्यक्रम में आमंत्रित किया।
विज्ञापन

पूरे कार्यक्रम में उनका अलग-अलग संदर्भों में जिक्र भी करते रहे। कहा जा रहा है कि कुमार विश्वास की भाजपा में काफी पकड़ है। ऐसे में रमेश अवस्थी का उनके जरिये यहां तक पहुंचने की बात लोगों को जायज लग रही है। रमेश अवस्थी कानपुर महानगर सीट से पहले बांदा से भी लोकसभा का टिकट मांगते रहे हैं। रमेश अवस्थी मूल रूप से फर्रुखाबाद के रहने वाले हैं।

क्षेत्रीय अध्यक्ष ने पार्टी के फैसले का किया स्वागत
भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य रमेश अवस्थी को लोकसभा प्रत्याशी घोषित करने पर पार्टी क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने नेतृत्व का आभार जताया है। कहा कि कानपुर महानगर लोकसभा की सीट को भारतीय जनता पार्टी पिछली बार से भी अधिक मतों से जीतकर एक रिकॉर्ड दर्ज करेगी। कहा कि पार्टी कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र की सभी 10 सीटें कार्यकर्ताओं के बल पर जीत कर नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के लिए 10 कमल के फूल एक गुलदस्ते में लगाकर भेंट करेंगे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed