फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BJP declared the remaining divisional president in kanpur

कानपुर: भाजपा ने घोषित किए बचे मंडल अध्यक्ष, उत्तर, दक्षिण, ग्रामीण जिलों के पदाधिकारियों की घोषणा

Wed, 25 Dec 2019 05:36 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 25 Dec 2019 05:36 PM IST
विज्ञापन
BJP declared the remaining divisional president in kanpur
भाजपा - फोटो : गूगल
कानपुर में भाजपा क्षेत्रीय इकाई के निर्देश पर रविवार को उत्तर, दक्षिण और ग्रामीण जिला इकाई के बचे हुए मंडल अध्यक्षों के नाम घोषित कर दिए गए। उत्तर इकाई से दो और दक्षिण इकाई से चार मंडलों के अध्यक्षों के नाम घोषित होना बाकी था। 
विज्ञापन


उत्तर जिला इकाई के कल्याणपुर मंडल से राजेश तिवारी और तिलक नगर मंडल से पवन गुप्ता को अध्यक्ष बनाया गया है। उत्तर जिले में कुल 14 मंडल हैं। बाकी 12 का चुनाव पहले हो चुका है।
विज्ञापन


इसी तरह दक्षिण के यशोदानगर दो से राजीव मिश्रा, श्याम नगर से राकेश वाजपेयी, छावनी से रामशंकर सविता और बर्रा से संजय पासवान को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिण में कुल 13 मंडल हैं। दोनों जिलों से बनाए गए मंडल अध्यक्षों को उत्तर जिलाध्यक्ष सुनील बजाज, दक्षिण जिलाध्यक्ष डा. वीना आर्या, नीरज गुप्ता सहित वरिष्ठ नेताओं ने बधाई दी है।

इसके अलावा नगर ग्रामीण इकाई के बचे चार मंडलों के अध्यक्ष भी घोषित किए गए। जिलाध्यक्ष कृष्ण मुरारी शुक्ला के अनुसार पतारा से ओमजी तिवारी, नौरंगा से अवनीश साहू, मझावन से हेमंत त्रिपाठी और बिधनू से सूर्यब्रह्म सिंह को मंडल अध्यक्ष चुना गया है। नगर ग्रामीण में कुल 16 मंडल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed