फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   bjp councilor beat to Jal Nigam officers in front of District President

भाजपा पार्षद की दबंगई जिलाध्यक्ष के सामने जलनिगम, जलकल अफसरों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Sun, 28 Jul 2019 12:36 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 28 Jul 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
bjp councilor beat to Jal Nigam officers in front of District President
जलकल के अधिकरियों को भाजपा पार्षद पीटते हुए - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के पोखरपुर चकेरी में शनिवार को सीवर भराव समस्या देखने गए जलकल और जलनिगम के अफसरों की पिटाई कर दी गई। पार्षद ने भी उन्हें थप्पड़ मारे। गंदे पानी में धक्का दिया गया। उन्हें भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष डॉ. अनीता गुप्ता के कहने पर नगर आयुक्त ने सीवर भराव की समस्या देखने के लिए भेजा था।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष डॉ. अनीता गुप्ता वहां भाजपा का सदस्यता शिविर लगाने गईं थीं। वहां काफी समय से सीवर भराव की समस्या है। जलकल जोनल अधिशाषी अभियंता (जोन 2) अरुणेंद्र कुमार राजपूत ने बताया कि डॉ. अनीता गुप्ता के भरोसे पर नगर आयुक्त के कहने पर वहां पहुंचे थे।
विज्ञापन

वहां मुझे अभद्रता कर दौड़ाया गया, धक्का-मुक्की की गई। पार्षद शरद मिश्रा ने थप्पड़ मारे। वहां पहले से पूरी तैयारी के साथ षड्यंत्र रचा गया था, जबकि विभाग वहां तेजी से काम कर रहा है। साथ गए जलनिगम के अवर अभियंता एसके वर्मा को भी धक्का-मुक्की कर गंदे पानी में धक्का देकर गिरा दिया गया। सोमवार को महाप्रबंधक, नगर आयुक्त से मिलकर कानूनी कार्रवाई की अनुमति लूंगा।  

भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष डॉ. अनीता गुप्ता ने बताया वहां सदस्यता शिविर लगाना था। सीवर का पानी भरा देख नगर आयुक्त को बताया तो उन्होंने अफसरों को भेजा। वहां दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है। इस तरह की घटना नहीं होनी चाहिए। मैंने उन्हें बचाया भी था।

हालांकि पार्षद शरद मिश्रा का कहना है कई महीने से सीवर भराव की समस्या है, अफसरों ने सीवर के पानी को बारिश का पानी बताया। घरों में सीवर का गंदा पानी भरा है। अफसरों को पीटने की बात गलत है, उनका लोगों से बीच बचाव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed