फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   BJP Candidate List 2024: Tickets for sitting MPs again on 11 Lok Sabha seats

BJP Candidate List 2024: कानपुर छोड़ लोकसभा की 11 सीटों पर मौजूदा सांसदों को फिर टिकट, भाजपा ने बनाई ये रणनीति

Sat, 02 Mar 2024 11:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 02 Mar 2024 11:59 PM IST
सार

BJP Candidates List : भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।12 लोकसभा सीटों में से 11 पर भाजपा ने वर्तमान सांसदों को दोबारा प्रत्याशी बनाया है। सिर्फ कानपुर सीट पर अभी पार्टी के अंदर मंथन चल रहा है।

विज्ञापन
BJP Candidate List 2024: Tickets for sitting MPs again on 11 Lok Sabha seats
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उन्नाव, हरदोई से लेकर कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र तक की सभी 12 लोकसभा सीटों में से 11 पर भाजपा ने शनिवार को प्रत्याशी घोषित कर दिए। पार्टी इन सभी सीटों पर वर्तमान सांसदों को दोबारा प्रत्याशी बनाया है। सिर्फ कानपुर सीट पर अभी पार्टी के अंदर मंथन चल रहा है। ज्यादा से ज्यादा सीटों पर प्रत्याशियों को दोहराए जाने के पीछे यह कहा जा रहा है कि इस बार प्रत्येक सीट पर टिकट मांगने वालों की संख्या दो तीन से ज्यादा थी।

विज्ञापन


इसकी वजह से कुछ लोकसभा सीट से दावेदारों के बीच आपसी टकराव की बातें भी सामने आने लगी थीं। कुछ जगहों पर तो दावेदारों के बीच हुई बहस के ऑडियो भी वायरल हुए थे। कहा जा रहा है कि पार्टी पुरानों को हटाकर नए को जगह देकर पार्टी के अंदर खींचतान नहीं चाहती थी। अकेले कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र की दस लोकसभा सीटों की बात करें तो यहां पर कानपुर महानगर, अकबरपुर, कन्नौज, इटावा लोकसभा सीटों पर कई-कई दावेदार होने की बात सामने आने लगी थी।

विज्ञापन

यह भी चर्चा रही कि यहां से वर्तमान सांसदों को बदलकर कोई दूसरी सीट दी जाएगी। इससे भी नए-नए दावेदार सामने आ गए थे। भाजपा क्योंकि इस बार सभी सीटों को पांच लाख से अधिक के अंतर से जीतना चाहती है, ऐसे में वह सांसदों का टिकट काटकर किसी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहती थी। कहा जा रहा है कि पार्टी की ओर से उन्हीं सीटों पर प्रत्याशियों को बदलने की बात सामने आ रही है, जिसकी सक्रियता में कमी रही है, या फिर कोई और वजह।

बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों का नाम घोषित करने से पहले इन सभी से केंद्रीय इकाई की ओर से कई दौर में दिल्ली बुलाकर बातचीत की गई थी। यहां तक कि पार्टी किस तरीके से चुनाव में उतरेगी, इसे लेकर भी जानकारी दी गई है।

इन सांसदों को बनाया गया भाजपा प्रत्याशी
हरदोई सीट पर जयप्रकाश रावत, इटावा में रामशंकर कठेरिया, बांदा में आरके सिंह पटेल, जालौन में भानु प्रताप सिंह वर्मा, झांसी में अनुराग शर्मा, हमीरपुर में कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, फर्रुखाबाद में मुकेश रावत, कन्नौज में सुब्रत पाठक, फतेहपुर में साध्वी निरंजन ज्योति, उन्नाव में साक्षी महाराज, अकबरपुर में देवेंद्र सिंह भोले और मिश्रिख में अशोक रावत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed