फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BJP and Congress face to face during the protest, Congressmen waved sticks and threw colours

Kanpur News: प्रदर्शन के दौरान भाजपा और कांग्रेस आमने सामने, कांग्रेसियों ने लहराए डंडे व फेंका रंग

Tue, 02 Sep 2025 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Tue, 02 Sep 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
BJP and Congress face to face during the protest, Congressmen waved sticks and threw colours
हरदोई। प्रधानमंत्री की मां पर की गई टिप्पणी का विरोध जता रहे भाजपा कार्यकर्ता और वोटों में अनियमितता का आरोप लगाकर प्रदर्शन करने जा रहे कांग्रेसी आमने-सामने आ गए। इस दौरान भाजपाइयों व कांग्रेसियों में जमकर झड़प हुई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपाइयों पर रंग फेंका और डंडे तक लहराए। हालांकि मामला आगे नहीं बढ़ा, पुलिस ने भाजपाइयों को कार्यालय से आगे बढ़ा दिया। प्रदर्शन समाप्त हो गया।
विज्ञापन

बिहार में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर प्रधानमंत्री की मां के खिलाफ अशोभनीय भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाकर भाजपा कार्यकर्ता जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती और महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अलका गुप्ता की अगुनाई में जिंदपीर चौराहा पर प्रदर्शन कर रहे थे। उधर जिला कांग्रेस कमेटी का भी वोटों में अनियमितता का आरोप लगाकर प्रदर्शन प्रस्तावित था।
विज्ञापन

पहले से निर्धारित कार्यक्रमों के चलते पुलिस पहले से चौकन्नी थी। ऐसे में कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम पांडेय समेत कार्यकर्ताओं को पार्टी कार्यालय से बाहर ही नहीं निकलने दिया। सीओ सिटी के निर्देशन में कई थानों की पुलिस ने कार्यालय के बाहर बैरीकेडिंग कर दी और उन्हें बाहर ही नहीं जाने दिया। कांग्रेस कार्यकर्ता कार्यालय से ही नारेबाजी करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर जिंदपीर चौराहा पर भाजपा महिला मोर्चा की तमाम महिलाओं ने कांग्रेस कार्यालय की तरफ कूच कर दिया। जैसे ही भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय के बाहर पहुंचे दोनों ओर से नारेबाजी होने लगी। पुलिस ने भीड़ को हटाने का प्रयास किया तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रंग फेंकना शुरू कर दिया। भाजपाइयों ने विरोध किया तो उन्होंने लाठियां लहराना शुरू कर दी। 10 मिनट तक गहमागहमी के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं को आगे भेजा। इसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।

आपित्तजनक शब्दों का जताया विरोध
भाजपा महिला मोर्चा के प्रदर्शन में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने कहा कि विरोध प्रदर्शन इसीलिए किया जा रहा है कि भविष्य इसकी पुनरावृत्ति न हो। जिलाध्यक्ष अलका गुप्ता ने विरोध जताते हुए राहुल गांधी को माफी मांगने की सीख दी। इस मौके पर अनुपमा सिंह, जयदेवी राजपूत, राम नंदिनी वर्मा, श्वेता अग्निहोत्री, चंद्रप्रभा ,मधुबाला गुप्ता ,सुमन सिंह, कविता टंडन, पदमा गुप्ता, समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कांग्रेसियों ने हमले का लगाया आरोप
कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम पांडेय ने कहा कि भाजपा ने तोड़फोड़ की नियत से पार्टी कार्यालय पर हमला किया है। शहर अध्यक्ष अनुपम दीक्षित और जिला महामंत्री व प्रवक्ता अमलेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि भाजपाई कांग्रेस कार्यालय पर हमला करने की नियति से आए थे, लेकिन कार्यकर्ताओं ने उन्हें खदेड़ दिया। इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार सिंह, अजय सिंह, महिला जिला अध्यक्ष सुनीता देवी, जिला उपाध्यक्ष भुट्टो मियां, मोहन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed