फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bithoor Festival: Residents danced to Palash Sen's "Maa Tujhe Pranam"

बिठूर महोत्सव: पलाश सेन के 'मां तुझे प्रणाम' पर झूमे कानपुर के लोग, देर रात तक गानों पर नाचते रहे शहरवासी

Fri, 27 Feb 2026 12:53 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Fri, 27 Feb 2026 12:53 AM IST
सार

बिठूर महोत्सव की शुरुआत मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने दीप जलाकर की। इसके बाद राजकीय बालिका गृह सूर्य विहार की छात्राओं ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया।

विज्ञापन
Bithoor Festival: Residents danced to Palash Sen's "Maa Tujhe Pranam"
बिठूर महोत्सव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रात करीब नौ बजे जैसे ही डॉ. पलाश सेन यूफोरिया बैंड के साथ नानाराव पेशवा स्मारक पार्क में मंच पर आए और मां तुझे प्रणाम... गाना गाया तो बिठूर महोत्सव का पहला दिन जीवंत हो उठा। इसके बाद तू ही मेरी जिंदगी तू ही मेरी हर खुशी..., मंगल भवन अमंगल हारी..., श्रीराम जानकी बैठे है मेरे सीने में..., कभी आना तू मेरी गली..., आगे जाने राम क्या होगा... जैसे गीत गाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन


बिठूर महोत्सव की शुरुआत मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने दीप जलाकर की। इसके बाद राजकीय बालिका गृह सूर्य विहार की छात्राओं ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया। 13 छात्राओं ने सामूहिक शिव तांडव नृत्य प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। शिव की भूमिका में छात्रा नेहा ने प्रभावशाली तांडव प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। छात्रा दीपा ने “हे गुरुदेव प्रणाम आपके चरणों में” गीत पर भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन

महोत्सव में उद्यान विभाग की ओर से पुष्प प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में 70 प्रकार के पुष्पों में डहेलिया, गजेनिया परेनियम कैलुंडला, डॉग फ्लावर जैसे फूलों को देखने की भीड़ लगी रही। बिठूर महोत्सव में स्वयं सहायता समूह के स्टालों के साथ लेदर प्रोडक्ट, काष्ठ कला उद्योग, हैंडलम, हस्तशिल्प, देहाती ठग्गू के लड्डू जैसे उत्पादों की प्रदर्शनी देखने को मिली।
विज्ञापन

महोत्सव में करीब 20 देशों में शो कर चुके जयपुर राजस्थान के अलंकार म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने कच्ची घोड़ी डांस और पपेट शो सबका मन मोहा। इस दौरान महापौर प्रमिला पांडेय, सांसद रमेश अवस्थी, विधायक अभिजीत सिंह सांगा, नीलिमा कटियार, सरोज कुरील, एमएलसी सलिल विश्नोई, जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह, सीडीओ दीक्षा जैन, कालीचरण दीक्षित मौजूद रहे।


 
विज्ञापन

सैनिकों के बूटों ने ध्यान खींचा
आयुध निर्माणी की तरफ से बूट मल्टी परपज के बूट लेह लद्दाख में माइनस 50 डिग्री सेल्सियस में पहने जाने वाले 12 नंबर वाले सैनिकों के बूट देखकर लोग रोमांचित हुए। मरुस्थल क्षेत्र के लिए डिस्टेडकोंबेट बूट जनरल क्षेत्र के लिए कैंबेट बूट का भी प्रदर्शन किया गया। एनएसजी कमांडो की बुलेट प्रूफ जैकेट भी प्रदर्शित की गई।

ये भी रहे आकर्षण के केंद्र सीएसजेएम कानपुर के फाइन ऑफ आर्ट के छात्रों ने तात्या टोपे, रानी लक्ष्मी बाई, भगत सिंह, नानाराव स्मारक पार्क और पौराणिक महर्षि वाल्मीकि, लवकुश वाटिका, ब्रह्मा खूंटी, महाकालेश्वर मंदिर के चित्रों को कैनवास पर उकेर मन मोह लिया। महोत्सव में केशवपुरम कल्याणपुर निवासी हेमंत तिवारी ने गुलाब की पंखुडि़यों के लड्डुओं के अलावा पान के लड्डू और तोतापारी आम के लड्डुओं के स्टाल लगाकर सबको इनका स्वाद चखने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed