फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Biryani case filed against 43 people, feeding chicken biryani case

उर्स में शाकाहारियों को नाॅनवेज बिरयानी खिलाने पर 43 पर हुई थी रिपोर्ट, अब ये मामला आया सामने

Sat, 07 Sep 2019 09:44 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 07 Sep 2019 09:44 PM IST
विज्ञापन
Biryani case filed against 43 people, feeding chicken biryani case
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
महोबा के सालट गांव में मजार के उर्स के मौके पर एक समुदाय को खिलाई गई नानवेज बिरयानी को लेकर मामला तूल पकड़ता जा रहा है। उर्स वाले मजार को वन विभाग की जमीन पर अवैध रूप से बनाए जाने की जानकारी पर वन अधिकारी रामजी राय ने कहा है कि वह खुद आठ सितंबर को सालट जाएंगे।
विज्ञापन


वन विभाग की भूमि से अवैध कब्जा हटवाया जाएगा और जमीन पर विकास को लेकर शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत ने दो दिन पहले प्रभागीय वनाधिकारी रामजी राय से मजार किसकी भूमि में बनी है, इसका पता लगाने को कहा था। विधायक ने यह भी जानकारी दी थी कि मजार वन विभाग की भूमि में बनी है। इसका निर्माण दो वर्ष के अंदर कराया गया है।
विज्ञापन

भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत की शिकायत पर प्रभागीय वनाधिकारी रामजी राय ने वन क्षेत्राधिकारी रेंज चरखारी को पत्र भेजकर सालट वन क्षेत्र में अवैध तरीके से मजार का निर्माण कराने वालों के खिलाफ नोटिस जारी कर वैधानिक कार्रवाई करने के लिए कहा है।

साथ ही जिस भी अधिकारी और कर्मचारी के कार्यकाल में मजार का निर्माण कराया गया, उनसे भी स्पष्टीकरण लेकर कार्रवाई की स्पष्ट संस्तुति के साथ जांच आख्या देने के निर्देश दिए हैं। प्रभागीय वनाधिकारी रामजी राय का कहना है कि वह आठ सितंबर को स्वयं सालट गांव जाएंगे।

वन विभाग की भूमि पर अवैध कब्जे को हटवाया जाएगा और निर्माणकर्ताओं के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त, सालट वन क्षेत्र में बने तालाब के बारे में भी जानकारी तलब की है ताकि उसके विकास के संबंध में रिपोर्ट दी जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed