फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bird flu: Wildlife reports not received even after four days

Bird flu: चार दिन बाद भी नहीं आई वन्यजीवों की रिपोर्ट, 90 कर्मचारियों के सैंपल की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई

Thu, 22 May 2025 09:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 22 May 2025 09:13 PM IST
विज्ञापन
Bird flu: Wildlife reports not received even after four days
कानपुर चिड़ियाघर - फोटो : अमर उजाला

चिड़ियाघर में एक दर्जन से अधिक वन्यजीवों के सैंपल की जांच रिपोर्ट चार दिन बाद भी भोपाल से नहीं आई है। वहीं, बुधवार को केंद्रीय टीम ने वन्यजीवों के सैंपल बरेली और भोपाल भेजे हैं। अब दोनों की रिपोर्ट आने के बाद ही बर्ड फ्लू की हकीकत का पता चल सकेगा। हालांकि, जू प्रशासन सुरक्षा के दृष्टि से बाड़ों में सैनिटाइजेशन और चूना का छिड़काव करा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 90 कर्मियों के सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आने से राहत है।

विज्ञापन


15 दिन पहले गोरखपुर चिड़ियाघर से कानपुर लाए गए बब्बर शेर पटौदी और मोर की बर्ड फ्लू से मौत के बाद से शहर में संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है। चिड़ियाघर में ब्राह्मी बतख की माैत होने का कारण अभी तक पता नहीं चल सका है। बतख के साथ दो बाघिन और अन्य पक्षियों के सैंपल जांच के लिए राष्ट्रीय उच्च पशु रोग संस्थान भोपाल भेजे गए थे, जिनकी रिपोर्ट नहीं आई है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम भी मिट्टी व पानी के नमूने जांच के लिए ले गई है। परेड, नवाबगंज, कल्याणपुर क्षेत्र की पोल्ट्री की दुकानों से मुर्गा-मुर्गियों के सैंपल की भी जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन

बर्ड फ्लू के संक्रमण को नियंत्रण में रखने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। चार दिन पहले भेजे गए सैंपलों की रिपोर्ट का इंतजार हो रहा है। वहीं अन्य सभी वन्य जीव पूरी तरह से स्वस्थ हैं। - श्रद्धा यादव, चिड़ियाघर निदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed