फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bird Flu: IVRI team called to control infection, vigilance increased

बर्ड फ्लू: संक्रमण पर नियंत्रण के लिए आईवीआरआई की टीम को बुलाया, बढ़ाई गई सतर्कता

Mon, 19 May 2025 08:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 19 May 2025 08:49 PM IST
सार

Kanpur News: शहर में बर्ड फ्लू का संक्रमण फैलने की आशंका पर सतर्कता बढ़ाई गई। वन्यजीवों के साथ ही बाहरी पक्षियों पर संक्रमण रोकने की कवायद शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
Bird Flu: IVRI team called to control infection, vigilance increased
मौके पर मौजूद टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में बर्ड फ्लू के फैलने की आशंका पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। चिड़ियाघर में वन्य जीवों के साथ ही बाहरी पक्षियों पर संक्रमण के खतरे पर नियंत्रण के लिए इंडियन वेटेरिनरी रिसर्च इंटीट्यूट (आईवीआरआई) को बुलाया गया है। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने संस्थान के निदेशक को पत्र लिखा है। टीम मंगलवार को चिड़ियाघर के वन्य जीवों और पोल्ट्री फार्म के मुर्गा-मुर्गियों की जांच करने शहर आ सकती है।
विज्ञापन



इसके साथ ही पशुपालन विभाग ने सोमवार को शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में निरीक्षण कर कुल 70 पक्षियों के नमूने जांच के लिए बरेली के आईवीआरआई लैब भेजे हैं। रविवार को 200 पक्षियों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। पोल्ट्री फार्मों में बर्ड फ्लू की रैंडम जांच के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में 10 तथा शहरी क्षेत्रों में तीन कुल 13 टीमें लगातार जांच कर रही हैं। मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ.आईडीएन चतुर्वेदी ने बताया कि अब तक कहीं भी अस्वाभाविक रूप से पक्षियों की मृत्यु तथा असामान्य स्थिति नहीं पाई गई है। चिड़ियाघर के आसपास एक किलोमीटर के दायरे में मीट की दुकानें बंद कराई गई हैं।
विज्ञापन


 

Bird Flu: IVRI team called to control infection, vigilance increased
चिड़ियाघर में हाई अलर्ट - फोटो : अमर उजाला
वन विभाग ने गठित की चार टीमें
बर्ड फ्लू के संक्रमण को देखते हुए अब वन विभाग भी सतर्क हो गया है। जिला वन अधिकारी दिव्या ने जंगल और झील क्षेत्रों में पक्षियों की निगरानी के लिए चार टीमें गठित कर दीं हैं। यह टीमें अपने-अपने क्षेत्रों का निरीक्षण करेंगी। सभी वन कर्मियों के सतर्क रहने के निर्देश हैं। मृत पक्षी मिलने पर तुरंत सूचित करने को कहा गया है। खुले क्षेत्रों में अगर मृत पक्षी मिलते है तो माना जाएगा कि बर्ड फ्लू का विस्तार हो रहा है, इसका प्रकोप बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed