{"_id":"5ffda31a68be416092164f6e","slug":"bird-flu-30-crows-found-dead-in-etawah","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा में मृत मिले 30 कौवे, बर्ड फ्लू की आशंका, जांच के लिए बरेली भेजे गए सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा में मृत मिले 30 कौवे, बर्ड फ्लू की आशंका, जांच के लिए बरेली भेजे गए सैंपल
Tue, 12 Jan 2021 06:56 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 12 Jan 2021 06:56 PM IST
विज्ञापन
बर्ड फ्लू की सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
इटावा जिले में चितभवन के पास भरथना रोड स्थित ग्राम नावली में मंगलवार को एक साथ 30 कौवा मृत मिले। बर्ड फ्लू की आशंका जताते हुए ग्रामीणों ने यह जानकारी पशुपालन विभाग को दी। मौके पर पहुंची पशु चिकित्सकों की टीम ने मृत कौवों का पोस्टमार्टम कर सैंपल जांच के लिए बरेली भिजवाया।
जिले में पांच जनवरी से लेकर अब तक करीब 35 कौवे मृत मिल चुके हैं। पांच कौवा महेवा क्षेत्र में मिले थे। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के अनुसार जिले के सभी ब्लाकों में सर्विलांस एवं रैपिड रिस्पांस टीमें पोल्ट्री फार्मों, तालाबों और नहरों के किनारे निगरानी कर रही हैं।
ग्राम नावली में एक नहर के पास मंगलवार सुबह 30 कौवों के मरने की सूचना ग्रामीणों ने पशु चिकित्साधिकारी को दी। उनके निर्देश पर ब्लॉक बसरेहर स्थित पशु चिकित्सालय के डॉ. नरेश और डॉ. शिवहरे व पशुधन प्रसार अधिकारी बादाम सिंह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
डॉ. शिवहरे ने मृत कौवों का पोस्टमार्टम किया। बताया कि पोस्टमार्टम के बाद 30 सैंपल जांच के लिए भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान इज्जतनगर बरेली भेजा जाएगा। बताया कि प्रथम जांच में फ्लू के लक्षण नहीं दिखे हैं। बाकी स्थिति रिपोर्ट आने पर साफ होगी।
अभी खतरे जैसी कोई बात नहीं
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विनीत पांडेय ने बताया कि मंगलवार को वह जसवंतनगर गए और वहां पोल्ट्री फार्म का निरीक्षण किया। लेकिन अभी खतरे जैसी कोई बात नहीं है। लोगों को सतर्कता व सावधानी बरतने की सलाह देते हुए कहा कि मुर्गे के मीट को अच्छे से पकाकर खाएं। अंडा भी उबाल कर खाएं।
पशु चिकित्सकों ने नदियों, तालाबों के किनारे बढ़ाई सतर्कता
बर्ड फ्लू की आशंका के चलते पशु चिकित्सकों व सेंक्चुरी अमले ने चकरनगर क्षेत्र में नदियों, तालाबों के पास पक्षियों की निगरानी बढ़ा दी है। पशुपालन विभाग एवं वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संयुक्त अभियान चलाकर परिक्षेत्र की चंबल, यमुना, क्वारी एवं जलाशयों के अलावा सिंडौस क्षेत्र में स्थित पोल्ट्री फार्मों का निरीक्षण किया। पशु चिकित्साधिकारी हनुमंतपुर डॉ. राहुल कुमार ने बताया कि निरीक्षण के दौरान पक्षियों में बर्ड फ्लू के लक्षण नहीं मिले हैं। यह अभियान जारी रहेगा।