{"_id":"628e1a3e43f60450545d42fa","slug":"bikrukand-two-properties-of-gangster-vikas-dubey-attached-dm-has-passed-the-order","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिकरू कांडः गैंगस्टर विकास दुबे से जुड़ी पांच संपत्तियां सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिकरू कांडः गैंगस्टर विकास दुबे से जुड़ी पांच संपत्तियां सीज
Wed, 25 May 2022 05:30 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 25 May 2022 05:30 PM IST
सार
विकास दुबे के कल्याणपुर और शास्त्रीनगर स्थित दो प्लॉटों को सील कर दिया गया है, जो उसने अपनी पत्नी के नाम पर खरीदे थे। यही नहीं, उसका एक और घर बाद में सील किया जाएगा।
विज्ञापन
विकास दुबे (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिकरू कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे से जुड़ी पांच संपत्तियों को जिला प्रशासन ने बुधवार को सीज कर दिया, जबकि उसकी पत्नी ऋचा दुबे के नाम शास्त्रीनगर की एक संपत्ति को इसलिए छोड़ दिया है, क्योंकि ऋचा दुबे ने काफी पहले उसे दूसरे को बेच दिया था। अब प्रशासन ने ऋचा दुबे का मकान खरीदने वाले को नोटिस जारी कर यह पूछा है कि यह मकान उसने कब और कैसे खरीदा।
विज्ञापन
साथ ही विकास दुबे से जुड़ी और क्या जानकारियां उसके पास है, यह भी बताने को कहा गया। मौके पर पहुंची टीम ने मकान के खरीददार से काफी देर तक पूछताछ भी की। शास्त्री नगर के इस मकान को ऋचा दुबे की तरफ से 2010 में खरीदा गया था। इसके बाद 2012 में इसे बेच दिया गया। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के निर्देश में चली यह कार्रवाई सबसे पहले शास्त्री नगर में की गई।
विज्ञापन
यहां के बाद कल्याणपुर कलां स्थित दो मकानों को सीज किया गया, जबकि कल्याणपुर के मिर्जापुर में एक ही आराजी पर दो प्लॉट खरीदे गए थे। इनका कुल क्षेत्रफल करीब डेढ़ बीघा है। इसे भी सील कर दिया गया। इस बीच प्रशासन की तरफ से बताया गया है कि विकास दुबे और इस कांड से जुड़े कुछ और लोगों की बाकी संपत्तियों को चिह्नित किया जा रहा है, जल्द ही उसे भी सील किया जाएगा। सील की इस कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस की टीम भी मौजूद रही।