फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bikrukand: Six accused in the recovery of looted AK-47 and cartridges

बिकरूकांड : लूटी गई एके-47 व कारतूस बरामदगी में छह पर आरोप बने

Sun, 17 Oct 2021 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Bikrukand: Six accused in the recovery of looted AK-47 and cartridges
कानपुर देहात में बिकरू कांड में असलहा लूट के मामले के आरोपियों को ले जाती पुलिस। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। बिकरू कांड के दौरान पुलिस कर्मियों से लूटी गई एके-47 व कारतूस बरामदगी के मामले में शनिवार को एंटी डकैती कोर्ट में सुनवाई हुई। सभी छह आरोपियों पर आरोप (विरचित) बने हैं। अब साक्ष्य के लिए एक नवंबर को सुनवाई की तारीख तय की गई है।
विज्ञापन

पिछले साल दो जुलाई की रात बिकरू गांव में विकास दुबे और उसके गुर्गों ने डीएसपी व एसओ समेत आठ पुलिस कर्मियों की हत्या कर दी थी। इसके बाद आरोपी पुलिस कर्मियों के हथियार लूटकर फरार हो गए थे।
विज्ञापन

जिसका मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने बीती एक मार्च को लूटी गई एके-47 व कारतूस रामजी उर्फ राधे कश्यप, शुभम पाल, संजय परिहार व अभिनव तिवारी, अमन शुक्ला व विष्णु कश्यप को गिरफ्तार कर बरामद किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को एंटी डकैती कोर्ट में सुनवाई के लिए रामजी उर्फ राधे कश्यप, शुभम पाल, संजय परिहार व अभिनव तिवारी को कानपुर नगर की जेल से और अमन शुक्ला व विष्णु कश्यप को माती जेल से लाया गया।

जिला शासकीय अधिवक्ता राजू पोरवाल ने बताया कि सभी छह आरोपियों पर आरोप बन गए हैं। एडीजीसी आशीष तिवारी ने बताया कि साक्ष्य के लिए अदालत ने अगली तारीख एक नवंबर तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed