फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bikru scandal, Four departments sought information on 25 properties of Jai Bajpai, properties of relatives also on target

बिकरू कांड: चार विभागों ने मांगी जय बाजपेई की 25 संपत्तियों की जानकारी, रिश्तेदारों की संपत्तियां भी निशाने पर

Tue, 28 Jun 2022 10:33 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 28 Jun 2022 10:33 PM IST
सार

विकास दुबे के खजांची जयकांत बाजपेई की 25 संपत्तियों की जांच अब चार विभाग करेंगे। पुलिस की चिट्ठी पर प्रशासन हरकत में आया। साथ ही केडीए, नगर निगम, पीडब्लयूडी और स्टांप विभाग को पत्र लिख दिया।

विज्ञापन
Bikru scandal, Four departments sought information on 25 properties of Jai Bajpai, properties of relatives also on target
जय बाजपेई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के बिकरू कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे के खजांची जयकांत बाजपेई और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ पुलिस-प्रशासन का शिकंजा और कसता जा रहा है। प्रशासन ने जय बाजपेई और उसके करीबी रिश्तेदारों के नाम दर्ज 25 संपत्तियों का भौतिक निरीक्षण कराने के लिए केडीए, नगर निगम, पीडब्लयूडी और स्टांप विभाग को पत्र लिख दिया है। 

विज्ञापन

संपत्तियों का ब्योरा देते हुए उनके क्रेता, विक्रेता, खरीदे जाने की तिथि, वर्तमान मूल्य और वर्तमान स्थित जैसे पांच बिंदु पर जानकारी मांगी है। पहले इन संपत्तियों की जांच के लिए पहले तहसीलदार सदर को निर्देश दिए गए थे, लेकिन तहसीलदार ने संपत्तियों के दस्तावेजों की जांच संबंधित विभागों से ही कराने के लिए सुझाव दिया। 
विज्ञापन

इसके बाद एसडीएम सदर ने पुलिस से मिले पत्र के आधार पर संबंधित विभागों को जल्द यह सूचना उपलब्ध कराने के लिए कहा है। बता दें, जयकांत बाजपेई के खिलाफ ईडी भी अपनी जांच करने में जुटी है। हाल ही में उसे स्टांप विभाग से कुछ संपत्तियों के संबंध में जानकारी मांगी थी। वहीं, प्रशासन ने रेलवे की जमीन पर बनी एक संपत्ति पर कार्यवाही के लिए रेलवे को भी पत्र लिखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनकी संपत्तियां हैं निशाने पर
जयकांत के अलावा उसके जिन रिश्तेदारों की संपत्तियां पुलिस-प्रशासन के निशाने पर हैं। उनमें उसके भाई रजयकांत बाजपेई,  अजयकांत बाजपेई, शोभित बाजपेई, अभयकांत बाजपेई के अलावा पत्नी श्वेता बाजपेई, बहन अर्चना और भाभी प्रभा बाजपेई शामिल हैं। पुलिस ने दलील दी थी कि चूंकि इस परिवार के पास आय का पर्याप्त साधन नहीं था, लेकिन परिवार के सदस्यों के नाम काफी संपत्तियां है। इन्हें अपराध के जरिये अर्जित धन की बदौलत खड़ा किया गया है। ऐसे में उन्हें जब्त करना जरूरी है।

ये संपत्तियां हैं जांच की जद में
बी ब्लॉक पनकी स्कीम 40 में श्रीराम एजुकेशन स्कूल के पास पेंट हाउस, बी 855, बी 848, बी 848ए, बी 854, बी 233, बी 256 प्लॉट 722 वर्ग गज, बी 820, बी 825 सी प्लाट, बी 248 बहन अर्चना के नाम, बी 917, बी 869, बी 866, बी 238, बी 239, बी 255, ई 569, ई 482, बी 261, बी 993 क्रिस्टल गेस्ट हाउस, सी 714, एफ 130, एफ 258, एफ 259 और ग्राम दिलीप नगर में जमीन शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed