फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bikru Kand: Seven accused will not be included in original FIR, name not found in Vikas Dubey's helpers

बिकरू कांड: मूल एफआईआर में शामिल नहीं होंगे सात आरोपी, विकास दुबे के मददगारों की अलग थाने में रिपोर्ट

Wed, 31 Mar 2021 01:03 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 31 Mar 2021 01:03 AM IST
Bikru Kand: Seven accused will not be included in original FIR, name not found in Vikas Dubey's helpers
विकास दुबे कांड - फोटो : amar ujala
बिकरू कांड में विकास दुबे और उसके गुर्गों की मदद करने वालों के नाम मूल एफआईआर में शामिल नहीं किए जाएंगे। हालांकि, उनके खिलाफ  पनकी थाने में अलग रिपोर्ट दर्ज की गई है। उसी के अनुसार उनके खिलाफ  जांच कर कार्रवाई की जाएगी।


एसटीएफ  ने विकास दुबे और उसके गुर्गों की मदद करने वाले आरोपियों में विष्णु कश्यप, अमन शुक्ला, रामजी उर्फ  राधे, अभिनव तिवारी, संजय परिहार, शुभम पाल और मनीष यादव को गिरफ्तार किया था।


सातों के खिलाफ अवैध असलहा रखने की धारा में मुकदमे दर्ज हुए थे। इन आरोपियों के नाम बिकरू कांड के मूल मुकदमे में जोड़े जाने थे। बिकरू कांड की मूल घटना के विवेचक कलक्टरगंज इंस्पेक्टर संजीवकांत मिश्रा ने बताया कि जांच पड़ताल में पता चला कि इन सातों आरोपियों का उस कांड में हाथ नहीं था। 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed