फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bikru case: Accused of armed robbery brought to court for evidence

बिकरू कांड : साक्ष्य के लिए कोर्ट लाए गए असलहे लूट के आरोपी

Tue, 02 Nov 2021 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Bikru case: Accused of armed robbery brought to court for evidence
कानपुर देहात। बिकरू कांड के दौरान पुलिस कर्मियों से लूटी गई एके-47 व कारतूस की बरामदगी के मामले में सभी छह आरोपियों को सोमवार को साक्ष्य के लिए कोर्ट में पेश किया। अब कोर्ट ने मामले में सुनवाई के लिए 19 नवंबर की तिथि निर्धारित की है।
विज्ञापन

चौबेपुर के बिकरू गांव में कुख्यात विकास दुबे को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर फायरिंग की गई थी। इसमें सीओ समेत आठ पुलिस कर्मी शहीद हुए थे। उनके असलहे व कारतूस भी लूटे गए थे। एक मार्च को पुलिस ने लूटी गई एके 47 व कारतूस बरामद करने का दावा किया था।
विज्ञापन

मामले की सुनवाई एंटी डकैती कोर्ट सुधाकर राय की अदालत में चल रही है। पुलिस ने संजय परिहार, अभिनव तिवारी, अमन शुक्ला, विष्णु कश्यप, रामजी उर्फ राधे कश्यप, शुभम पर आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को कोर्ट ने आरोपियों को साक्ष्य के लिए तलब किया था। आरोपियों की तरफ से अधिवक्ता शिवाकांत दीक्षित, पवेनश शुक्ला उपस्थित रहे। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता आशीष तिवारी ने बताया कि कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए 19 नवंबर की तिथि तय की है। सभी आरोपी कोर्ट लाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed