फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bikeru scandal: plea for attachment against Jai Bajpai's absconding partner, semi-automatic rifles begin investigation

बिकरू कांड: जय बाजपेई के फरार साथी के खिलाफ कुर्की की अर्जी, सेमी ऑटोमैटिक राइफलों की खोजबीन शुरू

Tue, 12 Jan 2021 11:37 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 12 Jan 2021 11:37 AM IST
विज्ञापन
Bikeru scandal: plea for attachment against Jai Bajpai's absconding partner, semi-automatic rifles begin investigation
विकास दुबे कांड - फोटो : अमर उजाला
बिकरू कांड में जेल गए विकास दुबे के खजांची जय बाजपेई के फरार साथी राहुल सिंह के यहां कुर्की के लिए काकादेव पुलिस ने कोर्ट में अर्जी दाखिल की है। आरोपी के खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी हो चुका है। गिरफ्तारी या कोर्ट में हाजिर न होने पर पुलिस जल्द कुर्की करेगी।
विज्ञापन


बिकरू कांड के दूसरे दिन विजय नगर चौराहे के पास से तीन लावारिस कार मिलीं थीं। किसी पर नंबर प्लेट नहीं थी। जांच में पता चला था कि ये कारें जय बाजपेई की हैं। विकास दुबे व उसके साथियों को फरार कराने के लिए बिकरू गांव भेजी थीं।
विज्ञापन


इसमें से फॉरच्युनर कार में सचिवालय का फर्जी पास लगा था। पुलिस ने जय और उसके साथी राहुल सिंह पर रिपोर्ट दर्ज की थी। राहुल अभी तक फरार है। एसपी पश्चिम डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि जल्द ही उस पर इनाम भी घोषित किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेमी ऑटोमैटिक राइफलों की खोजबीन शुरू
पुलिस ने खुलासा किया था विकास दुबे और उसके साथी उमाशंकर ने सेमी ऑटोमैटिक राइफलों से पुलिस पर गोलियां चलाई थीं। विकास के पास भाई दीपक की राइफल होने की बात स्पष्ट हो चुकी है। दीपक जेल में है, लेकिन राइफल बरामद नहीं हो सकी है। एसपी ग्रामीण बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि राइफल बरामद करने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed