{"_id":"60a8090d8ebc3e34e32f41df","slug":"bikers-pickup-two-child-akbarpur-news-knp6296971114","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बच्चों को रात में उठा ले गए बाइक सवार, जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बच्चों को रात में उठा ले गए बाइक सवार, जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली के सरियापुर गांव में बरात से बाइक सवार दो युवक दो बच्चे उठा ले गए। इससे हड़कंप मच गया। चार घंटे बाद एक पुलिया के पास दोनों बच्चे सुरक्षित मिल गए। अब पुलिस छानबीन कर रही है।
सरियापुर गांव में गुरुवार को बरात आई थी। इसी में रामनरेश का अनुज (6) व कमल का बेटा शिवा (10) भी थे। लगभग साढ़े नौ बजे गांव का ही एक युवक और उसका रिश्तेदार दोनों बच्चों को उठा ले गए। थोड़ी देर बाद परिजनों ने ढूंढना शुरू किया तो ग्रामीणों ने बताया कि बाइक सवार युवक दोनों बच्चों को ले गए हैं। इससे हड़कंप मच गया। परिजन और ग्रामीण दोनों बच्चों को ढूंढने में लग गए। कोई पैदल तो कोई बाइक से निकल पड़ा। देर रात यूपी-112 को फोन करने पर पुलिस भी पहुंच गई। परिजन ढूंढते ढूंढते रात डेढ़ बजे के करीब सरगांव पुलिया के पास पहुंचे तो वहां दोनों बच्चे मिल गए। इस पर परिजनों ने राहत की सांस ली। सिपाही थाने में तहरीर देने की बात कह लौट गए। शुक्रवार को पीड़ित कमल व रामनरेश ने अकबरपुर कोतवाली में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि दोनों बच्चों ने बताया कि उन्हें बाइक पर बीच में बैठाकर जंगल में घुमाते रहे। फिर पुलिया के पास छोड़कर चले गए। कोतवाल तुलसीराम पांडेय ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच कराई जा रही है। सत्यता के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।