{"_id":"632d9398266a4d45e3577967","slug":"bike-riding-youth-dies-due-to-truck-collision-in-chitrakoot","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट में सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट में सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Fri, 23 Sep 2022 04:39 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 23 Sep 2022 04:39 PM IST
सार
राजापुर थाना क्षेत्र में बाइक सवार युवक को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चित्रकूट जिले में राजापुर क्षेत्र अंतर्गत मोटरसाइकिल और ट्रक की की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक की दर्दनाक मौत और एक घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, उन्नाव जिले का रवि प्रकाश (30) पुत्र गंगाराम निवासी शिवपुर थाना अचलगंज चित्रकूट में दर्शन करने के लिए अपने दोस्त प्रतापगढ़ निवासी राजबहादुर के साथ चित्रकूट आया था। दर्शन करने के बाद बृहस्पतिवार की रात यह प्रतापगढ़ जा रहे थे।
विज्ञापन
तभी राजापुर कस्बा लूप लाइन तिराहे पर ट्रक और मोटरसाइकिल की भिड़ंत हो गई। जिसमें रवि प्रकाश की मौके पर मौत हो गई और राजबहादुर घायल हो गया। राजापुर थाना प्रभारी दीपेंद्र सिंह ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापुर ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने रवि प्रकाश को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
वहीं, राजबहादुर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। बाइक चालक हेलमेट पहने था। मृतक रवि प्रकाश के मोबाइल से परिजनों को सूचना दी गई है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा गया है। मृतक रवि प्रकाश की आठ वर्ष पहले शादी हुई थी। वह फार्मासिस्ट की पढ़ाई कर रहा था।