{"_id":"67c1f24e3e0d3d68a40b9cce","slug":"bike-riding-son-dies-due-to-collision-with-truck-mother-serious-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-123425-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार बेटे की मौत, मां गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार बेटे की मौत, मां गंभीर
Fri, 28 Feb 2025 10:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Fri, 28 Feb 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
मैथा। कल्याणपुर-शिवली मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी से उन्हें कानपुर हैलट रेफर किया गया। शाम को हैलट में उपचार के दौरान बेटे ने दमतोड़ दिया।
रसूलाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम धरमू निवासी अमित सिंह भदौरिया उर्फ कल्लू (30) पुत्र जगदीश शुक्रवार दोपहर को मां राधा के साथ बाइक से कानपुर जा रहे थे। कल्याणपुर-शिवली मार्ग पर बैरी के सामने ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सड़क पर गिरकर मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगाें ने दोनों को सीएचसी शिवली पहुंचाया। यहां से दोनों की हालत गंभीर देख हैलट कानपुर रेफर कर दिया। हैलट अस्पताल में उपचार के दौरान अमित की मौत हो गई।
बड़े भाई अंकित ने बताया कि दादा के लड़के के शादी में शामिल होने मां और भाई को आगरा जाना था। कानपुर से ट्रेन पकड़ने के लिए बाइक से कानपुर आ रहे थे। अनहोनी पर पत्नी कंचन व अन्य परिवारीजन बिलखते रहे। थानाध्यक्ष हरमीत सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।