फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bike-riding robbers snatched the youth's mobile phone.

Kanpur News: बाइक सवार लुटेरे छीन ले गए युवक का मोबाइल

Thu, 26 Mar 2026 02:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Bike-riding robbers snatched the youth's mobile phone.
कानपुर। गुजैनी थाना क्षेत्र के जरौली इलाके में मंगलवार रात बाइक सवार लुटेरों ने एक युवक का मोबाइल छीन लिया। पीड़ित ने गुजैनी पुलिस से शिकायत की है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। जरौली गांव निवासी मनोज सिंह का घर से कुछ दूर पर ही कार्यालय है। मनोज के अनुसार मंगलवार रात करीब 11:30 बजे वह कार्यालय से पैदल घर की ओर जा रहे थे। इस बीच परिचित का फोन आने पर वह मोबाइल पर बात करने लगे। वह चौरसिया आटा चक्की के पास पहुंचे थे तभी पीछे से बाइक सवार दो लोगों में से एक ने झपट्टा मारकर उनका मोबाइल छीन लिया और भाग निकले। गुजैनी थाना प्रभारी राजन शर्मा ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed