{"_id":"618ec66372a40322b32e5973","slug":"bike-riding-middle-aged-dies-due-to-vehicle-collision-in-kanpur-countryside-akbarpur-news-knp6636181151","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात में वाहन की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात में वाहन की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत
विज्ञापन
रनियां। क्षेत्र के रायपुर बंबा के पास हाईवे पर वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भेजा। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक हेलमेट लगाए था।
उरई के राजेंद्र नगर निवासी बृजेश कुमार श्रीवास्तव (54) शुक्रवार को बाइक से कानपुर गए थे। वह शाम को वापस उरई लौट रहे थे। रनियां में रायपुर बंबे के पास पहुंचने पर पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
इसके बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। इधर हादसे में गंभीर रूप से घायल बृजेश को पुलिस ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। वहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
रनियां चौकी इंचार्ज अनुराग पांडेय ने बताया कि मृतक के परिजनों से संपर्क का प्रयास किया जा रहा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)