फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bike riding farmer dies in vehicle collision in Kanpur dehat, fellow injured

वाहन की टक्कर में बाइक सवार किसान की मौत

Mon, 20 Sep 2021 01:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
Bike riding farmer dies in vehicle collision in Kanpur dehat, fellow injured
रसूलाबाद। रिवरी गांव में पांडु नदी पुल के पास वाहन की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत हो गई। वहीं, उसका साथी घायल हो गया।
विज्ञापन

लालू गांव में बाजार निवासी किसान धनीराम दोहरे (45) रविवार शाम को बहापुरवा निवासी नेता सिंह (35) के साथ बाइक से कानपुर नगर के विषधन गए थे। वहां से वापस लौटते समय रात में रसूलाबाद क्षेत्र के रिवरी गांव में पांडु नदी पुल के पास पीछे से अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
इससे बाइक से गिरकर धनीराम गंभीर रूप से घायल हो गए वहीं नेता सिंह को हल्की चोट आई। नेता सिंह ने सूचना गांव में परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन दोनों को सीएचसी रसूलाबाद ले गए।
विज्ञापन

जहां डॉ. अमित सक्सेना ने धनीराम को मृत घोषित कर दिया। नेता सिंह को इलाज के बाद घर भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि हादसे की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed