फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Bike riding brother and sister crushed by truck, student going to appear for police recruitment exam, brother

Hamirpur: बाइक सवार भाई-बहन को ट्रक ने कुचला, पुलिस भर्ती परीक्षा देने जा रही छात्रा, भाई गंभीर

Sat, 17 Feb 2024 04:08 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 17 Feb 2024 04:08 PM IST
सार

Hamirpur News: मौदह कोतवाली क्षेत्र में भाई के साथ पुलिस भर्ती परीक्षा देने जा रही छात्रा को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में छात्रा की मौत हो गई, जबकि भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
Bike riding brother and sister crushed by truck, student going to appear for police recruitment exam, brother
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हमीरपुर जिले में भाई के साथ बाइक से पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर देने जा रही छात्रा को ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, भाई को मौदहा सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पंचनामा भर के पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

मौदहा कोतवाली के भैंस्ता गांव निवासी कृष्ण प्रसाद यादव की बेटी गुड़िया (19) पुलिस भर्ती परीक्षा देने बड़े भाई कौशल उर्फ छोटू के साथ बाइक से श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज हमीरपुर जा रही थी।  मौदहा के मलीकुआं चौराहा के पास ट्रक की चपेट में आ गई।
विज्ञापन

इससे गुड़िया की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई घायल हो गया है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस गुड़िया और उसके भाई को लेकर सीएचसी पहुंची, जहां चेकअप के बाद पुलिस ने गुड़िया को मृत घोषित कर दिया।  घटना से मृतका के घर कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed