फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bike riders robbed 50 thousand rupees from the woman going out of the bank

बैंक से रुपये निकालकर जा रही महिला से बाइक सवारों ने 50 हजार रुपये लूटे

Sat, 05 Feb 2022 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Bike riders robbed 50 thousand rupees from the woman going out of the bank
झींझक। मंगलापुर रोड पर गुरुवार शाम बाइक सवार बदमाश एक महिला का बैग छीनकर फरार हो गए। बैग में 50 हजार रुपये व मोबाइल फोन था। महिला की तहरीर पर पुलिस ने दो अज्ञात के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मंगलापुर गांव निवासी रूबी देवी पत्नी जय सिंह ने गुरुवार को पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसने एसबीआई के खाते से 50 हजार रुपये निकाले थे। पैसे और मोबाइल बैग में रखकर वह गांव जा रही थी।
विज्ञापन

जैसे ही वह गांव व झींझक के बीच पहुंची, तभी पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने उससे बैग छीन लिया और भाग गए। थाना प्रभारी अजय पाल सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ लूट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed