{"_id":"5d15b93d8ebc3e3caf782a1e","slug":"bike-riders-looted-water-can-from-the-shop-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर में लूट की अजीबोगरीब वारदात, बाइक सवार लुटेरे दुकान के बाहर रखे पानी का केन लेकर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर में लूट की अजीबोगरीब वारदात, बाइक सवार लुटेरे दुकान के बाहर रखे पानी का केन लेकर भागे
Fri, 28 Jun 2019 12:34 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Fri, 28 Jun 2019 12:34 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
आपने जेवरात और नकदी की लूट की घटनाएं तो बहुत सुनी होंगी लेकिन आज पानी लूट की वारदात के बारे में भी जान लीजिए। यूपी के कानपुर शहर में गुरुवार को एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है जिसे जानकार पुलिस भी सकते में है।
यह घटना कमला टावर के चटाई मोहाल की है। यहां एक दुकान के आगे बाइक पर दो युवक पहुंचे। उनमें से एक नीचे उतरा और पानी की केन उठाकर बाइक पर लादी और भाग निकला। जिसके बाद महिला दुकानदार फीलखाना थाने पहुंची और पुलिस को पूरी घटना बताई। फिलहाल पुलिस ने पानी लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।
दुकानदार पूनम तिवारी ने बताया कि उनके घर के नीचे जन्मपत्री की दुकान है। गुरुवार दोपहर वह दुकान पर ही थीं। तभी बाहर मेज पर रखे 20 लीटर के केन को बाइक पर आए लुटेरे उठा ले गए।