{"_id":"688a7d58dc9592d55d0643df","slug":"bike-riders-condition-critical-after-being-hit-by-car-kanpur-news-c-362-1-ka11011-128181-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की हालत गंभीर
विज्ञापन
कानपुर। बिधनू में बुधवार रात कानपुर-सागर हाईवे पर अफजलपुर गांव के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी से उसे हैलट रेफर किया गया।
हादसा उसी जगह हुआ जहां रविवार को रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई थी। सरसौल स्टेशन महाराजपुर निवासी रामनारायण का बेटा विमल (20) बाइक से रमईपुर की ओर जा रहा था। अफजलपुर गांव के पास रमईपुर की ओर से बिधनू की तरफ आ रही कार ने बाइक में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद कार सवार गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गए। बिधनू इंस्पेक्टर जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कार और बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।