{"_id":"6940690a90d147b1a90613cf","slug":"bike-rider-who-had-set-out-to-go-to-his-brother-in-laws-house-died-in-an-accident-kanpur-news-c-220-1-akb1007-135423-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: साढ़ू के घर जाने के लिए निकले बाइक सवार की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: साढ़ू के घर जाने के लिए निकले बाइक सवार की हादसे में मौत
Tue, 16 Dec 2025 01:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Tue, 16 Dec 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। मैथा-बैरी मार्ग पर बैरी सवाई के पास सोमवार सुबह एक बाइक सवार युवक घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
शिवली थाना क्षेत्र के नारायण पुरवा सहनी खेड़ा निवासी रामबाबू (27) पुत्र सोनेलाल रविवार देर रात को चौबेपुर थाना क्षेत्र के नयापुरवा निवासी साढ़ू के घर जाने के लिए बाइक से जा रहे थे। मैथा-बैरी मार्ग पर बैरी सवाई के पास सोमवार सुबह घायल अवस्था में अचेत पड़े मिले। पास में ही उनकी बाइक पड़ी थी। पुलिस ने पहुंच कर जांच पड़ताल कर उन्हें सीएचसी शिवली पहुंचाया। वहां डॉ. सिंधुजा ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना स्थल पर पहुंचे लोग किसी वाहन द्वारा टक्कर मारने व कुछ लोग अनियंत्रित होकर गिरने की चर्चा करते रहे। इधर अनहोनी की जानकारी पर पहुंचे रामबाबू के भाई कमलेश, ओमजी, मां सोमवती, पत्नी सोनम, बहन सुशीला, श्यामा रोती बिलखती रहीं। भाई कमलेश ने बताया कि भाई रामबाबू की शादी 6 माह पहले अकबरपुर थाना क्षेत्र के मिलकिया निवासी सोनम के साथ हुई थी। सोनम 2 दिन पहले अपनी बहन की ससुराल नयापुरवा गई थीं। भाई रामबाबू भी रविवार रात को वहीं जा रहे थे। शिवली थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।