फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bike rider hit by truck, dies

Kanpur News: बाइक सवार को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

Thu, 19 Oct 2023 01:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 19 Oct 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Bike rider hit by truck, dies
कानपुर देहात। कानपुर-झांसी मार्ग पर अमूल डेयरी के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इमरजेंसी में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली के करौसा निवासी वेद प्रिय सिंह (40) पुत्र राम सजीवन बुधवार रात आठ बजे के करीब बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही कानपुर-झांसी मार्ग पर अमूल डेयरी के पास पहुंचे। इसी बीच पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह उछल कर दूर जा गिरे और सिर व शरीर में कई जगह गंभीर चोट आ गई। हादसा देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायल को एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल भिजवाया। यहां पहुंचने पर इमरजेंसी के डॉक्टरों ने वेद प्रिय को मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed