फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bike rider dies in collision with vehicle, two companions injured

Kanpur News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो साथी घायल

Thu, 21 May 2026 01:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 21 May 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies in collision with vehicle, two companions injured
रनियां। थाना क्षेत्र के श्यामपुर बंबा के पास मंगलवार रात बाइक सवारों को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल तीन युवकों को पुलिस ने मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां पर एक की मौत हो गई। इधर जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है।
विज्ञापन

फतेहपुर जिले के भैसाली बकेवर निवासी राज यादव (18) पुत्र राम सिंह मंगलवार को अपने साथी अंगदपुर निवासी सूरज सिंह (28) पुत्र भारत सिंह, रामकिशोर (30) पुत्र राजेंद्र निवासी इंदरगण कन्नौज के साथ मोटरसाइकिल से रायपुर की ओर जा रहे थे। श्यामपुर बंबा के पास पहुंचने पर किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने तीनों को मेडिकल कॉलेज अकबरपुर पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने राज यादव को मृत घोषित कर दिया। जबकि दोनों घायलों का भर्ती कर इलाज किया।
विज्ञापन

हादसे की जानकारी पर बुधवार दोपहर भैसाली बकेवर फतेहपुर से राज के पिता राम सिंह, चाचा बलवंत सिंह, मां पुष्पा व मामा, मामी आ पहुंचे। पिता व मां ने बताया कि राज बचपन से अपने नानी के यहां रह रहा है। उसके घर आना जाना नहीं था। उन्होंने राज की मौत को साजिश बताते हुए गंभीर आरोप लगाए। कहा जिस तरह उसके शरीर पर चोटें हैं उससे अनहोनी प्रतीत हो रही है। बताया कि वह यहां पर कैसे पहुंचा, इसकी जानकारी नहीं हैं। उन्होंने पुलिस से मामले की गहनता से जांच किए जाने की मांग की। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार गौतम ने बताया की शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed