फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bike rider dies in accident, cousin injured

हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, चचेरा भाई घायल

Sun, 27 Jun 2021 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies in accident, cousin injured
मुंगीसापुर। सिकंदरा थाना क्षेत्र में डुबकी गांव के पास हाईवे ओवरब्रिज पर अज्ञात वाहन की टक्कर लगने पर बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन

रूरा थाना क्षेत्र के शाही गांव निवासी जय सिंह (25) पुत्र बलबीर शनिवार को सिकंदरा निवासी बहन सरन देवी से मिलने चचेरे भाई राहुल (13) संग बाइक से गया था। वहां से दोपहर को लौटते समय रसधान चौकी के डुबकी गांव के पास हाईवे ओवरब्रिज पर पीछे से अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकरा गई।
विज्ञापन

हादसे में जय सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। रसधान चौकी इंचार्ज प्रभात सिंह ने बताया कि घायल किशोर को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। वहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 मई को हुई थी जय की शादी, बेसुध हुई पत्नी
मुंगीसापुर। जय सिंह की 30 मई को शादी हुई थी। शनिवार को अनहोनी में उसकी मौत की खबर मिलने पर पत्नी ज्योति रो रोकर बेसुध हो गई। अन्य परिजनों में भी कोहराम मच गया। रिश्तेदार रवि ने बताया कि कुछ देर पहले ही जय सिंह ने रास्ते में होने की जानकारी फोन पर दी थी। इसके बाद हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed